फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MLA's public relations in 72 villages of the city

Ambala News: विधायक का शहर के 72 गांवों में जनसंपर्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
MLA's public relations in 72 villages of the city
शहर विधानसभा के 72 गांवों के लोगों से विधायक गोयल ने किया जनसंपर्क
अंबाला सिटी। शहर विधानसभा क्षेत्र में विधायक असीम गोयल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से 72 गांवों को कवर करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों की मौके पर ही समस्याओं पर अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत उन्होंने गांव डेलू माजरा से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने इस यात्रा के साथ जनसंवाद कार्यक्रम को जोड़कर एक अनूठी पहल की है। जनसंवाद कार्यक्रम को जोड़ने से ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद हुआ और उनकी व उनके गांव की जो भी समस्याएं थी, उनको भी जानने का मौका मिला।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत करीब 3 हजार लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम करते हुए उन्हें मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब 250 लोगों की पेंशन बनाने का काम किया गया और इन लाभार्थियों को भी मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों के दौरान महिला और बाल विकास विभाग की ओर से करीब 170 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम करवाया गया। 150 बच्चों का अन्न परासन भी शुरू कराया। शहर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रमों के माध्यम से आधा दर्जन गांवों में विकास कार्यों की सौगात भी ग्रामीणों को मिली है, विशेषकर धुरकड़ा, उगाड़ा, कंगवाल, कुर्बानपुर के साथ-साथ अन्य गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने घर-द्वार पर आकर आमजन की समस्याओं को जानकर उनका निवारण करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed