फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Missing children from last six years meets family

छह सालों से लापता बच्चे को परिवार से मिलवाया

Tue, 19 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 19 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Missing children from last six years meets family
पिछले करीब छह सालों से घर से लापता हुई एक बच्चे को जिला बाल संरक्षण यूनिट और बाल कल्याण समीति ने परिजनों को सौंपा। जीआरपी पुलिस ने मुस्कान आप्रेशन के तहत बच्चे को गश्त के दौरान बरामद किया। इसके पश्चात बच्चे के परिजनों के साथ संपर्क कर बच्चे को परिवार से मिलवाया गया।
विज्ञापन

जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने बताया कि जीआरपी पुलिस को गश्त के दौरान बच्चा मिला जिसे जिला बाल संरक्षण यूनिट और बाल कल्याण समिति के समक्ष लाया गया। जिसके बाद यूनिट ने बच्चे की काउंसलिंग की। उन्होंने बताया कि बच्चे ने काउंसलिंग में बताया कि उसको करनाल से कोई व्यक्ति अमृतसर ले गया था। अमृतसर में उसे काम करवाया गया, लेकिन एक दिन मौके देखकर वह वहां से भाग निकला। वहां से भागकर वह अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया।  बच्चे ने काउंसलिंग में बताया कि वह करीब छह सालों से अपने अपने परिजनों बिछड़ गया था। जिला बाल संरक्षण यूनिट ने करनाल में बच्चे के परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद बाल सरंक्षण यूनिट और बाल कल्याण समिति ने बच्चे को परिवार को सौंप दिया। वहीं, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अंकित आहलूवालिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बाल संरक्षण यूनिट द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed