{"_id":"60dcce198ebc3eb441214a34","slug":"minor-pragnant-give-birth-girl-child-ambala-news-knl74950853","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल टूर्नामेंट में दोस्ती के बाद बने संबंधों से गर्भवती हुई नाबालिग, जन्मी लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल टूर्नामेंट में दोस्ती के बाद बने संबंधों से गर्भवती हुई नाबालिग, जन्मी लड़की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल टूर्नामेंट में हुई दोस्ती के बाद करीब साढ़े 16 साल की नाबालिग गर्भवती हो गई। मंगलवार पेट दर्द हुआ तो उसने घर में ही एक लड़की को जन्म दे दिया। हैरान-परेशान परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर महिला थाने में दर्ज केस में आरोपी भी नाबालिग निकला। उसे संरक्षण में लेकर जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया गया। वहां से बाल सुधारगृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों बास्केटबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। दोनों ने स्कूल की तरफ से कई टूर्नामेंट में भाग लिया। करीब एक साल पहले दोनों की किसी प्रतियोगिता के दौरान दोस्ती हो गई। फोन पर कॉल और चेटिंग होने लगी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। 29 जून को अचानक पेट दर्द हुआ और पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दे दिया। महिला थाना प्रभारी देवेंद्र कौर के अनुसार खेल प्रतियोगिता के दौरान दोनों नाबालिगों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए थे। नाबालिग ने लड़की को जन्म दिया है। आरोपी को संरक्षण में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया गया है। जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
-------------------------