फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minister Vij lashes out at officials; says 70 crore needs to be recovered where will I get funds for development?

Ambala News: अफसरों पर भड़के मंत्री विज, बोले- 70 करोड़ वसूलने हैं, विकास के लिए पैसा कहां से लाऊंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Minister Vij lashes out at officials; says 70 crore needs to be recovered where will I get funds for development?
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान समस्या बताते पार्षद महेश। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में वीरवार को ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनता दरबार लगाकर छावनी विधानसभा क्षेत्र और अपने विभागों से संबंधित लोगों की समस्याएं सुनीं। दरबार में नगर परिषद और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। गांव मंडोर की जमीन पर कथित अनधिकृत कॉलोनी काटे जाने की शिकायत पर विज ने उपायुक्त को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए। जनता दरबार में कुछ पार्षद भी नगर परिषद के विकास कार्यों में लापरवाही की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर मंत्री विज भड़क गए और उन्होंने नगर परिषद के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको 70 करोड़ रुपये टैक्स के वसूलने हैं, क्यों नही वसूल रहे हो। विकास कराने को कहां से फंड लाऊंगा। विज ने पार्षदों काे भी हिदायत दी कि 25 को जिताकर भेजा है, अब काम तो कराओ, कोई न करे तो उनके पास आओ।
विज्ञापन

-----
पीएम आवास योजना में एक साल से छत का इंतजार
टुंडला मंडी निवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की छत पक्की करवाने के लिए आवेदन के बावजूद एक साल से लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। विज ने एसडीएम अंबाला छावनी को मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सकिंग मशीन के टेंडर हुए, काम कर रही जेटिंग मशीन
नगर परिषद की सकिंग और जेटिंग मशीन से जुड़ी शिकायत पर भी जांच के आदेश दिए गए। पार्षद ने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों के अनुसार सकिंग मशीन की जगह जेटिंग मशीन काम कर रही है। विज ने एसडीएम छावनी की अध्यक्षता में एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी।
----
बेटी का नहीं बन पा रहा आधार कार्ड
बंधू नगर की महिला ने मानसिक रूप से कमजोर बेटी का आधार कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। उसने बताया कि वह चंडीगढ़ तक चक्कर लगा चुकी है और आधार नहीं बनने के कारण बेटी का उपचार भी नहीं हो पा रहा। विज ने एसडीएम को आधार बनवाने के निर्देश दिए।
------
कबूतरबाजी और जमीन धोखाधड़ी की शिकायतों पर सख्ती
कबूतरबाजी के मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उससे 26.50 लाख रुपये लिए गए, लेकिन न रकम लौटाई गई और न आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। विज ने बलदेव नगर थाना प्रभारी को फोन कर तत्काल दबिश देने के निर्देश दिए। सरसेड़ी की महिला ने भी विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये ऑनलाइन और कुछ रकम नकद लेने के बावजूद एजेंट द्वारा न विदेश भेजने और न पैसे लौटाने की शिकायत दी। इस पर महेश नगर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। छावनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन ने 52 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी की शिकायत दी। विज ने पंजोखरा थाना प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

----
56 कर्मचारियों के वेतन का मामला भी उठा
छावनी सिविल अस्पताल में एचकेआरएन के 56 कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर विज ने स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा से फोन पर बात कर कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलाने के निर्देश दिए। बिजली संबंधी शिकायतों पर विज ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर न लगवाने और निर्धारित समय में कार्य निपटाने की हिदायत दी। उन्होंने संबंधित मामलों में कार्रवाई कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान समस्या बताते पार्षद महेश। संवाद

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान समस्या बताते पार्षद महेश। संवाद

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान समस्या बताते पार्षद महेश। संवाद

पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार के दौरान समस्या बताते पार्षद महेश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed