{"_id":"67f12804bf5c64823d004e1e","slug":"minister-anil-vij-s-statement-said-owaisi-bhai-who-is-against-land-grabbing-waqf-bill-lost-mental-balance-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल विज का बयान: कहा- जमीन दबाने वाले वक्फ विधेयक के विरोधी, ओवैसी भाई जान खो चुके मानसिक संतुलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनिल विज का बयान: कहा- जमीन दबाने वाले वक्फ विधेयक के विरोधी, ओवैसी भाई जान खो चुके मानसिक संतुलन
Sat, 05 Apr 2025 06:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:24 PM IST
सार
हरियाणा में बस अड्डों पर सोलर पावर लगाने के निर्देश परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए हैं। उन्होंने सोलर पैनल लगाने के लिए कहा है जोकि हम बिजली का उत्पादन भी कर सकें।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : फाइल
विस्तार
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 का विरोध दो तरह के लोग कर रहे हैं। एक जिन्होंने जमीनें दबा रखी हैं और दूसरा जिन्हें कानून की समझ नहीं है कि आखिर कानून में बदलाव क्या हुआ है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी की ओर से विधेयक पर सवाल उठाने की बात पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि ओवैसी भाई जान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। यह विधेयक संसद में कानून के हिसाब से हुआ है। सभी कानून लोकसभा बनाती है। इसमें सभी को बोलने का अवसर दिया जाता है। इसे न मानना भी संसद की अवमानना है।
विज्ञापन
बस अड्डों पर नहीं गुल होगी बिजली
हरियाणा में बस अड्डों पर सोलर पावर लगाने के निर्देश परिवहन मंत्री अनिल विज ने दिए हैं। उन्होंने सोलर पैनल लगाने के लिए कहा है जोकि हम बिजली का उत्पादन भी कर सकें। इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसके लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन भी होने चाहिए। अंबाला कैंट में बस स्टैंड पर भी ऐसा चार्जिंग स्टेशन बनेगा।
विज्ञापन