फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Millions of rupees were lost in the affair of going to Canada, received death threats

कनाडा जाने के चक्कर में गंवाए लाखों रुपये, मिली जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Millions of rupees were lost in the affair of going to Canada, received death threats
बराड़ा। कनाडा भेजने के नाम पर ट्रेवल एजेंटों द्वारा गांव थम्बड़ निवासी एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित शिकायतकर्ता रोहित कुमार ने बताया कि उसकी बहन गांव बब्याल में रहती है। वह अपनी बहन के यहां गया हुआ था। वहां उसे विकास कुमार उर्फ माडू व बाल किशन मिले। मुलाकात में उन दोनों ने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपियों ने पीड़ित को 16 लाख में कनाडा भेजने की बात फाइनल कर ली। उन्होंने कहा कि अगर वह कनाडा नहीं भेज सके तो पैसे ब्याज सहित वापस कर देंगे। पीड़ित ने 28 जून 2021 को आरोपियों के खाते में 20 हजार व 40 हजार की राशि भेज दी। अगले दिन 29 जून 2021 को आरोपी पीड़ित के घर गांव थम्बड़ में आए और 3 लाख 40 हजार रुपये नकद ले गए। इसके बाद आरोपी 9 जुलाई 2021 को फिर पीड़ित के घर आए और 4 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन

कनाडा जाने की जगह थमाई दुबई की टिकटें
15 अक्तूबर 2021 को आरोपी विकास कुमार उन्हें दिल्ली लेकर गया और उनका मेडिकल करवाया। 22 अक्तूबर को उसकी माता, पत्नी व बेटी की दुबई जाने की टिकटें दी। जिस पर पीड़ित परिवार सहित दुबई चला गया। वह दुबई में बैठकर आरोपियों को फोन करता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा। पीड़ित दुबई में परिवार सहित साढ़े तीन महीने रहा। 5 फरवरी 2022 को पीड़ित भारत वापस आ गया। उसके अनुसार दुबई में रहने का उसका 4 लाख 70 हजार रुपये खर्च आ गया। आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए और उसे धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed