फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mid day meal will be ready in schools from July

जुलाई से स्कूलों में तैयार होगा मिड डे मील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Mid day meal will be ready in schools from July
आशीष भारद्वाज
विज्ञापन

बराड़ा। अब पहली जुलाई से सरकारी स्कूलों में पहले की तरह मिड डे मील तैयार किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, विभाग ने स्कूलों में दो माह का बचा हुआ कच्चा राशन बच्चों में वितरित करने के भी आदेश दिए हैं। इसके बाद जुलाई से मिड डे मील द्वारा बच्चों को पका हुआ भोजन दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 से स्कूलों में मिड डे मील नहीं बन रहा है और बच्चों को कच्चा राशन ही दिया जा रहा है।
दूसरी ओर, स्कूलों में मिड डे मील तैयार करने वाली कुक की यूनिफार्म को शिक्षा विभाग ने बदल दिया है। अब कुक को हरे रंग की यूनिफार्म डालनी होगी। इस संबंध में विभाग ने कहा कि यूनिफार्म को लेकर सख्ती के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि पहले कुक को नीला-काला रंग की कमीज और काले रंग की सलवार डालनी होती थी। जिले के करीब 777 स्कूलों में करीब 1430 कुक तैनात हैं। कुल 54751 विद्यार्थियों को मिड डे मील द्वारा भेजन दिया जाता है। इनमें कक्षा पहली से पांचवीं 32372 व छठी से आठवीं 22379 विद्यार्थी हैं। शिक्षा विभाग द्वारा कुक को ड्रेस के लिए 300 रुपये जारी होते हैं। संवाद
विज्ञापन

विभाग ने कुक की ड्रेस में बदलाव किया है। कुक को अब एक जुलाई से हरे रंग की ड्रेस डालनी होगी। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही बच्चों को बचा हुआ कच्चा राशन दिया जाएगा। जुलाई महीने में बच्चों को पका हुआ मिड डे मील दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed