फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Micro soft will make thousands of students skilled from every district in the country

Ambala News: देश में हर जिले से हजार विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाएगा माइक्रो सॉफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Micro soft will make thousands of students skilled from every district in the country
वैभव शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। देश में बच्चों को हुनर देकर स्वाभिमान बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसका जिम्मा माइक्रोसाफ्ट कंपनी ने लिया है। इसमें हर जिले में माइक्रोसॉफ्ट हाइब्रिड सेंटर विकसित किया जाएगा। यहां बच्चे कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे। यहां खास बात यह है कि इसमें देश में 766 जिलों के बच्चे शामिल होंगे। हर साल से एक हजार बच्चों को तैयार करने का जिम्मा कंपनी उठाने जा रही है।

पहले शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग
बच्चों को हुनर सिखाने से पहले उनके अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस हाइब्रिड सेंटर के लिए 766 जिलों से चयनित प्रधानाचार्यों की बंगलूरू में 28, 29 और 30 अप्रैल को बैठक होनी है। यहां माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारी कोर्स को साझा करेंगे। यहां प्रशिक्षण देने के तरीके भी बताए जाएंगे। इस कोर्स के लिए अंबाला के आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहले ही आवेदन कर दिया था। इस स्कूल का चयन भी हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट एक साल में इस स्कूलले 500 बच्चों को हुनरमंद बनाएगी। स्थानीय अधिकारियों की बात मानें तो ऐसा पहली बार होगा जब इतने बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस स्कूल में सेना और सिविलियन दोनों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन



हाइब्रिड सेंटर में यह रहेगा खास

हाइब्रिड लर्निंग सेंटर के बारे में बताने योग्य ये है कि इसका डिजाइन इस प्रकार किया गया है कि बच्चे घर से पढ़ाई कर सकेंगे और सेंटर पर आकर भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। यह पूरी तरह से डिजिटल सुविधाओं से लेस होगा। साथ ही यहां एक साथ सैकड़ों बच्चों के बैठने की सुविधा होगी। अभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को फेज वाइज जानकारी उपलब्ध कराई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों होंगे शामिल

सेंटर में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां कौशल विकास से जुड़ी खास बात यह होगी कि दसवीं के बाद भी अगर कोई विद्यार्थी चाहे तो खुद आय कर सकेगा। यदि वह आगे पढ़ाई करना चाहता है तो कर सकता है। कौशल विकास के प्रशिक्षण में फाइनेंशियल प्रशिक्षण, अकाउंटिंग प्रशिक्षण, तकनीकी से जुड़े प्रशिक्षण, डिजिटल जानकारियों के प्रशिक्षण शामिल रहेंगे।




माइक्रोसॉफ्ट ने आर्मी पब्लिक स्कूल का चयन किया है। यहां कंपनी हाइब्रिड सेंटर के माध्यम से एक हजार बच्चों को प्रति साल कौशल विकास का प्रशिक्षण देगी। यह योजना देश के हर जिले में लागू होनी है।



-परमजीत सिंह, प्रिंसिपल, आर्मी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed