फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Message given to save daughter from Rasiya group dance

रसिया ग्रुप डांस से बेटी बचाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Message given to save daughter from Rasiya group dance
एमडीएसडी गर्ल्ज कॉलेज में चल रहे 44वें युवा महोत्सव में छात्रों ने दूसरे दिन खूब धमाल मचाया। दूसरे दिन 25 कॉलेजों के दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रसिया ग्रुप डांस के माध्यम से विद्यार्थियों ने बेटी बचाने का संदेश दिया। वहीं भांगड़ा पर विद्यार्थी झूम उठे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और विधायक असीम गोयल ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने जीवन में संस्कृति के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं शिक्षा के उत्थान के लिए शिक्षा मंत्री ने 11 लाख रुपये की घोषणा की। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने मुख्य अतिथि को कॉलेज की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। इसी दौरान सुनीता शर्मा ने भी कॉलेज द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
युवा क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान प्रतियोगिताओं में सोलो डांस हरियाणवी फीमेल में डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत ड्रामा में डीएवी कॉलेज अंबाला सिटी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसडी कॉलेज अंबाला कैंट ने सोलो डांस हरियाणवी मेल, ग्रुप सॉन्ग जनरल, माइन लाइट और लाइट वोकल इंडियन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल वोकल सोलो में जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम रहा। वहीं माइम और लाइट वोकल इंडियन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो डांस हरियाणवी फीमेल में एमडीएसडी कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोप सॉन्ग हरियाणवी में एसए जैन कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। संस्कृत ड्रामा में एम पी एन कॉलेज मुलाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग जनरल में गवर्नमेंट कॉलेज महिला पंचकूला सेक्टर 14 ने द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट सोलों में एआईएमटी अंबाला सिटी प्रथम स्थान पर रहा और एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। हरियाणवी ग्रुप में आर्य गर्ल्स कॉलेज, अंबाला कैंट प्रथम स्थान पर रहा और एआईएमटी अंबाला सिटी द्वितीय स्थान पर रहा।

कोलाज में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, नारायणगढ़ प्रथम स्थान पर रहा और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला कैंट द्वितीय स्थान पर रहा। कार्टूनिंग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम स्थान पर रहा और एसएमएस खालसा द्वितीय स्थान पर रहा। क्ले मॉडलिंग में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला कैंट प्रथम और एसएमएस खालसा कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed