{"_id":"611035078ebc3e7d1c183ce6","slug":"mechanic-dies-after-falling-from-mobile-tower-ambala-news-knl793472155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर से गिरकर मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर से गिरकर मैकेनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) मुलाना/बराड़ा। साहा-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन के पीछे लगे मोबाइल टावर से गिरकर एक मैकेनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तंदवाल निवासी 27 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक पिंटू रविवार घर से तैयार होकर सुबह 9 बजे के करीब काम पर पहुंचा था। पिंटू अपने दो साथियों सहित टावर पर आई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ा और गड़बड़ी ठीक करने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 10 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज आई। जब पड़ोसियों ने देखा तो पिंटू 30 मीटर की ऊंचाई पर टावर पर लटका हुआ था। लोग आनन -फानन में उसे टावर से नीचे उतारने में लग गए। इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लग गया। जब लोगों ने पिंटू की डैड बाडी को नीचे उतारा तो देखा कि पिंटू की एक बाजू नहीं है। लोगों ने बाजू ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन पिंटू की बाजू नहीं मिली। सूचना पाकर पुलिस व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। बता दें कि मृतक पिंटू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बहन की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला भेज दिया।