{"_id":"c3910626113de77cd6c117d28ebe8af5","slug":"mc-employee-beaten-up-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को पीटा, मेयर से भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार को पीटा, मेयर से भिड़े
अंबाला
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला नगर निगम में वीरवार हो कच्चे सफाई कर्मचारियों ने बीते तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और सहायक ठेकेदार की पिटाई कर दी।
हंगामे के दौरान सहायक ठेकेदार सतनाम सफाई कर्मचारियों को समझा रहे थे कि इसी दौरान कर्मचारियों ने ठेकेदार को झगड़ा शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
इस दौरान वहां मौजूद सहायक ठेकेदार सतनाम और महेंद्र तंवर अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़े हुए और एक कार्यालय में जा घुसे।
उसके बाद सफाई कर्मियों ने निगम में पूरी तरह से वबाल काटते हुए गेट पर ताला जड़ दिया और मेयर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। सफाई कर्मचारियों का काफी देर तक हंगामा जारी रहा। दोपहर तक जब हंगामा शांत नहीं
विज्ञापन
हुआ तो पुलिस को बुलवाया गया और उन्हें शांत करवाया गया।
मेयर पर अभ्रद व्यवहार का आरोप
निगम में मेयर आफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि वह रमेश मल मेयर के घर पर अपनी समस्या को लेकर गए थे। लेकिन उन्होंने आफिस में आने को कहा और जब आफिस में गए तो मेयर ने अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
जबकि मेयर ने अभद्र व्यवहार की बात को नकारते हुए कहा कि कर्मचारियों को उनके मसले पर ठेकेदार से बात करने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
मेयर ने ठेकेदार की लगाई क्लास
इस हंगामे को देखकर मेयर भी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने वहां मौजूद सहायक ठेकेदारों व फोन पर ठेकेदार को भी बुरी तरह से लताड़ा। उन्होंने फटकार कर कहा कि अपनी करतूतों की वजह से मेयर का क्यों जुलूस निकलवा रहे हो। जो इनका बकाया है, इन्हे क्यों नहीं देते। मेयर की लताड़ सुनने के बाद ठेकेदार ने जल्द ही इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
सफाई ठप, लोग परेशान
सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने शहर का कामकाज ठप रखा। जिस वजह से सारा दिन गंदगी वार्डों में पड़ी रही। कोई भी काम पर नहीं गया।
जिस वजह से लोगों को बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी। शहर में अंबाला सिविल सोसायटी के सदस्य संजय खेड़ा व अजय सिंह राजू के अनुसार निगम में आए दिन कर्मचारियों का वबाल होता रहता है। इसके लिए आम जनता को बहुत ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ता है।
उन्होंने निगम कमिशनर व डीसी अंबाला केएम पांडुरंग से मांग की है कि कर्मचारियें की समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि वे लोग सही ढंग से अपना काम कर सकें और जनता परेशान न हो।
कर्मचारी बोले, कहां से चलाए खर्च
सफाई कर्मचारी अनिता, सरोज ने बताया कि सैलरी नहीं मिलने के कारण राशन, स्कूल में बच्चाें की फीस, व खाने के लिए अनाज लेने में काफी दिक्कत हो रही है। वह अपने घर का खर्च, राश, बच्चों की फीस, इत्यादि कैसे चलाएं। घरों में वेतन न मिलने के कारण हालात बहुत ही ज्यादा खराब है।