{"_id":"6272e9526460d85ab659ccc8","slug":"mayor-wrote-a-letter-to-sp-to-solve-public-problems-ambala-news-knl107101471","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए एसपी को लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को पत्र लिखकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है। इन समस्याओं में कपड़ा मार्केट में प्रतिदिन लगने वाले जाम, प्रमुख चौराहों से भारी वाहनों के प्रवेश का समय सुनिश्चित करने, वूमैन कॉलेजों के पास विद्यार्थियों की छुट्टी के समय नियमित पीसीआर की व्यवस्था करने की मांग शामिल है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में प्रतिदिन शाम के समय जाम लगा रहता है। वहां तैनात पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहते हैं, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। कपड़ा मार्केट में अतिरिक्त पुलिस स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी वाहनों के प्रवेश का समय सुनिश्चित किया जाए। वाहनों के गुजरने के टाइमिंग भी सार्वजनिक की जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होंने ये भी उल्लेख किया कि अंबाला शहर के वूमैन कालेज और पॉलिटेक्निक चौक पर विद्यार्थियों की छुट्टी के समय अकसर आवारा किस्म के लड़के छेड़छाड़ करते हैं जिससे बच्चों खासकर लड़कियों में भय का माहौल है। दोपहर में विद्यार्थियों की छुट्टी के समय वहां पुलिस तैनात की जाए अथवा एक पीसीआर गश्त पर लगाई जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। शहर में जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं उन्हें दुरुस्त करवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों को लेकर भी पत्र में लिखते हुए उसकी समस्या के समाधान की मांग की।