फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor opens front against ANC, accuses them of promoting unauthorized construction

Ambala News: मेयर ने एएनसी के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा देने के आरोप

Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Mayor opens front against ANC, accuses them of promoting unauthorized construction
पालिका विहार में अधिकृत भवन। मेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अंबाला सिटी। पालिका विहार में किए जा रहे अनधिकृत निर्माण कार्य पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मेयर सैलजा सचदेवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने अपने ही निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त दीपक सूरा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस पत्र में मेयर सैलजा सचदेवा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास एक शिकायत आई है। जिसमें बताया है कि नगर निगम अंबाला की भूमि पर अनधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसकी जानकारी बार-बार निगम से जुड़े अधिकारियों को दी गई, लेकिन अतिरिक्त निगम आयुक्त की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जबकि यह स्थान अधिकारी के कार्यालय से एक ही किलोमीटर दूर है।





एफआईआर करने के दिए आदेश, मगर नहीं की कार्रवाई



पत्र में बताया कि पालिका विहार की इसी जमीन के एक भाग पर कुछ समय पहले एक अवैध निर्माण हुआ था, जिस पर तत्कालीन आयुक्त धीरेंद्र खटकडा ने अवैध निर्माण पर सील लगाई थी। यह सील अभी तक नहीं खुली है और उस पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए थे, परंतु वह अभी तक तक अमल नहीं हुए है, इसके अतिरिक्त पूर्व में भी उनकी ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को अधिकारी के खिलाफ कई पत्र प्रेषित किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन






मेयर ने अधिकारी के स्थानांतरण की रखी मांग

मेयर ने कहा कि अधिकारी को अविलंब प्रभाव से अंबाला से स्थानांतरित किया जाए, इनके कार्यकाल के दौरान किए गए समस्त कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, नगर निगम की संपत्ति पर किए गए अवैध निर्माणों एवं भू-माफिया से संभावित सांठगांठ की भी उच्चस्तरीय जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका विहार नगर निगम की स्वीकृत कॉलोनी है। कॉलोनी में 100- 100 गज के प्लॉट हैं। बंधन ट्रस्ट ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्लॉट खरीदा था। उन्होंने नक्शा, फीस सभी जमा नियमानुसार कराए गए हैं। इस मामले में मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले की जांच हो तो मामला साफ हो जाएगा। मेयर को शरारती तत्वों द्वारा भ्रमित किया जा रहा है। ऐसे शरारती लोगों के खिलाफ मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा।--दीपक सूरा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम

पालिका विहार में अधिकृत भवन। मेयर

पालिका विहार में अधिकृत भवन। मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed