फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor and Deputy Mayor for office in title fight

ऑफिस पर हक के लिए भिडे़ मेयर और डिप्टी मेयर

Fri, 12 Sep 2014 12:23 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ अंबाला
ब्यूरा/अमर उजाला/ अंबाला Updated Fri, 12 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mayor and Deputy Mayor for office in title fight
 वीरवार को कैंट नगर निगम कार्यालय में मेयर और डिप्टी मेयर के बीच कमरे (आफिस) को लेकर जमकर बहस हुई। बताया जाता है कि कमरे पर हक जमाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जबकि मेयर इस कमरे पर ताला लगाकर चॉबी अपने साथ ले गए।  हुआ यूं कि नगर निगम अंबाला कैंट कार्यालय में मेयर जिस कमरे में बैठते हैं, उसके साथ वाले कमरे में डिप्टी मेयर भी बैठते हैं। बताया जाता है कि डिप्टी मेयर वाला कमरे का कायाकल्प किया गया, जिसमें नया फर्नीचर भी लगा।
विज्ञापन


वीरवार को मेयर रमेश मल ने अपना कमरा छोड़कर इस नए बने कमरे पर अपना ताला जड़ दिया। इसी दौरान डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कमरे पर ताला लगा देखा, तो उन्होंने इसके बारे में पूछा। जब उन्हें पता चला कि ताला मेयर ने लगाया, तो वे भड़क गए। उन्होंने मेयर से ताला खोलने को कहा, लेकिन मेयर ने मना कर दिया कि यह कमरा उनका और वे यहां पर बैठेंगे।
विज्ञापन


बस यहीं से मेयर और डिप्टी मेयर में बहस हो गई। डिप्टी मेयर ने जहां इसका विरोध किया, वहीं मेयर ने इसे सही ठहराया। इसी को लेकर दोनों में इस कदर बहस हो गई कि निगम में अपने काम से आए लोगों का जमावड़ा लग गया। मेयर ने भी कमरे से ताला नहीं खोला। ऐसे में डिप्टी मेयर ने कहा कि कहां बैठकर जनता की समस्याओं को सुनें। कुछ देर के बाद मेयर निगम कार्यालय से चले गए। इसके बाद डिप्टी मेयर ने बरामदे में ही टेबल कुर्सी लगाकर अपना दरबार लगाया और जनता की समस्याएं सुननी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed