फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mathura-Bhuteshwar rail block; 7 trains affected

Ambala News: मथुरा-भूतेश्वर में रेल ब्लॉक, 7 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Bhuteshwar rail block; 7 trains affected
झेलम, उत्कल और कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का मार्ग बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में पलवल-मथुरा जंक्शन सेक्शन पर स्थित मथुरा (फेज-II) और भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रीमाडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इस गैर-इंटरलॉकिंग कार्य का प्रभाव अंबाला कैंट जंक्शन से होकर गुजरने वाली और दक्षिण व मध्य भारत की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के संचालन पर पर पड़ेगा।
ब्लाक के कारण 5 से 11 अक्तूबर तक कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, तो कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। ये जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की सही स्थिति जानने के लिए राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली एप, वेबसाइट देखें या रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


अंबाला से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला गया रूट
मथुरा जंक्शन पर कार्य चलने के कारण उत्तर भारत से दक्षिण और मध्य भारत जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसमें ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस जम्मूतवी-पुणे, 9 अक्तूबर को अपने पारंपरिक मार्ग के बजाय नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर चलेगी। इस कारण यह ट्रेन फरीदाबाद, मथुरा जंक्शन और राजा की मंडी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसी प्रकार 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस योग नगरी ऋषिकेश-पूरी 10 अक्तूबर को मेरठ सिटी-खुरजा-मितावली-आगरा कैंट के रास्ते संचालित होगी। इस दौरान गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन और राजा की मंडी में इसका ठहराव नहीं होगा। वहीं, 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस विशाखापट्टनम-अमृतसर 9 अक्तूबर को आगरा कैंट-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से चलेंगी अंबाला से गुजरने वाली ये ट्रेनें
यार्ड रीमाडलिंग काम के चलते अंबाला रेल मंडल व दिल्ली-एनसीआर सेक्शन में कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। इसमें ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस 5 से 9 अक्तूबर तक एनसीआर मार्ग पर 90 मिनट तक रोकी जाएगी। इसी प्रकार 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 5 व 8 अक्तूबर तक रास्ते में 85 मिनट, 12716 सचखंड एक्सप्रेस अमृतसर-नांदेड़ 5 से 9 अक्तूबर तक 25 मिनट नियंत्रित होगी। वहीं, 10 अक्तूबर को चलने वाली सचखंड एक्सप्रेस फिरोजपुर मंडल में अमृतसर से साहनेवाल के बीच 120 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 16032 अंडमान एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल 9 अक्तूबर को रास्ते में 40 मिनट रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed