फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maternity hospital ladies doctor and two other positive

मेटरनिटी अस्पताल की महिला डाक्टर संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने रिकार्ड किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Maternity hospital ladies doctor and two other positive
अंबाला सिटी। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 पार कर गया। वीरवार को तीन नए केस सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 302 हो गई। राहत भरी खबर यह रही कि 10 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में कुल 193 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 106 एक्टिव केस हैं। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वीरवार को जो तीन नए केस सामने आए उनमें अंबाला शहर की एक मेटरनिटी अस्पताल की महिला डाक्टर भी शामिल हैं। महिला डाक्टर के संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि यहां पर रोजाना डिलीवरियां होती हैं। गर्भवती महिलाओं के साथ दूसरी महिलाएं भी चेकअप के लिए आती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत अस्पताल में जाकर सारा रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया। अब इस महिला डाक्टर के संपर्क में आने वाले सभी महिलाओं व जच्चा-बच्चा का भी टेस्ट करवाया जाएगा। वहीं दूसरा केस सर्कुलर रोड अंबाला शहर का है। यह पहले से संक्रमित पाए गए मरीज के संपर्क में था। तीसरा केस अंबाला छावनी कच्चा बाजार का 37 साल का पुरुष है, जोकि अमृतसर से आया था।
विज्ञापन

अस्पताल को किया गया सील, 28 तक रहेगा बंद
अंबाला शहर के जिस अस्पताल से महिला डाक्टर संक्रमित पाई गई है एहतियात के तौर पर उसे सील कर दिया गया है। इसे 28 दिन तक अब बंद रखा जाएगा। महिला डाक्टर के पास 10 कर्मचारी भी कार्यरत थे। इनके सैंपल लिए गए हैं। इतना ही नहीं घर पर दो सदस्य व कुक भी हैं। इन सभी के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

हमने अस्पताल का रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया है। जो-जो महिला डाक्टर के संपर्क में मरीज आया है सभी के सैंपल लिए जाएंगे। किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुलदीप सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed