{"_id":"5de1861e8ebc3e54b36af864","slug":"marriage-cash-crime-police-ambala-news-knl13444344","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से दूल्हे के भाई का कैश बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से दूल्हे के भाई का कैश बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में दूल्हे के भाई का कैश बैग चोरी हो गया। समारोह में शामिल एक युवक पर चोरी का शक है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। चोरी हुए बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी बताई जा रही है। चोरी होने से कुछ देर पहले ही बैग से गहने निकाल लिए गए थे। पुलिस की मानें तो आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। दरअसल, शुक्रवार को नाहरा गांव के हरचरण सिंह के छोटे भाई चरणजीत सिंह की शादी बंसल पैलेस मेें हुई थी। शाम करीब 4 बजे दूल्हे के भाई हरचरण सिंह का कैश बैग अचानक गायब हो गया। हरचरण सिंह, गुरप्रीत सिंह व कर्म सिंह ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब आनंद कारज के बाद जब वर-वधू एक दूसरे को जयमाला डाल रहे थे। उस समय सभी डांस करने में में व्यस्त थे। अचानक बैग गायब होने के बाद हलचल मच गई। पहले तो मजाक में बैग गायब होने की बात कही जा रही थी लेकिन तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई। इस सिलसिले में एक शिकायत भी पुलिस को दी गई।
शादी में घूम रहा था संदिग्ध युवक
बारातियों ने बताया कि समारोह में एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। हालांकि तब किसी ने उस पर शक नहीं किया। युवक आंनद कारज से लेकर वरमाला तक समारोह में साथ रहा। मौका पाते ही वह बैग लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह युवक कहीं नहीं दिखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सतीश कुमार ने वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है। उसमें संदिग्ध युवक पर चोरी का शक जताया जा रहा है।