फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   marriage

रोते-बिलखते परिजनों ने पकड़े पैर, नहीं पसीजी औलाद, 37 माह में 858 प्रेम विवाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
marriage
marriage - फोटो : Ambala
माता-पिता रोते-बिलखते रहे, पैर भी पकड़े लेकिन औलाद का मन नहीं पसीजा। मान-मर्यादाओं को ताक पर रखकर पिछले 37 माह में 858 युवाओं ने प्रेम विवाह किया। कुछ मामलों में तो परिवार ने विवाह की पूरी तैयार कर रखी थी, मंडप सज चुका था, इंतजार था तो सिर्फ दुल्हन का, लेकिन वह भी फुर्र हो गई। अपने सपनों को साकार करने के लिए खानदान की इज्जत तक दाव पर लगाकर प्रेमी के साथ भागने से नहीं चूकीं। बिरादरी और रिश्तों को तार-तार कर अपनों से ही भय बताकर जिला प्रशासन द्वारा प्रेमी जोड़ों के लिए बनाए गए सेफ हाउस में शरण ली। ज्यादातर प्रेम विवाह आस-पड़ोस या गांव में होने से दोनों पक्षों में मनमुटाव और तनाव भी रहा। आंकड़े गवाह हैं कि 2017 में 224, 18 में 273 और 19 में बढ़कर आंकड़ों की संख्या 334 तक पहुंच गई है। इस साल भी पहले माह में 27 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया से प्रेम विवाह को बढ़ावा मिला है। चेटिंग के दौरान पता ही नहीं चलता कि कब कौन, किसकी तरफ आकर्षिक हो चुका है। इसके अलावा टीवी सीरियल ने भी युवाओं को प्रेम विवाह के लिए उकसाया है।
विज्ञापन

पंजाब एवं हरियाणा तथा सेशन कोर्ट से लेते हैं सुरक्षा
शादी के बाद परिवार से भय बताकर प्रेमी जोड़े पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट एवं सेशन कोर्ट से सुरक्षा लेते हैं। कोर्ट के आदेशों पर पुलिस जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सेफ हाउस में निर्धारित समय तक उन्हें रखा जाता है। जिन लोगों से भय बताया जाता है, पुलिस काउंसलिंग में उन्हें कानून व नियम तोड़ने के फायदे-नुकसान बताए जाते हैं। उसके बाद कोर्ट के आदेश पर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रेम विवाह का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। सोशल मीडिया के प्रयोग व टीवी सीरियल में प्रेम विवाह की पटकथा ज्यादा दिखाई जाने के कारण युवा वर्ग इस और आकर्षित हो रहा है। उन्हें लगता है कि दुनिया में प्रेम विवाह के इलावा कुछ भी नहीं। वह नहीं जानते कि समाज व बिरादरी के प्रति भी एक जिम्मेदारी होती है। कहा भी जाता है कि प्यार का भूत सिर चढ़कर बोलता है। प्रेम विवाह के नुकसान और संयुक्त परिवार के फायदों से अंजान युवा विवाह तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें परिवार व समाज की मान-मर्यादा का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंदर कौर, जिला प्रोटेक्शन अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed