फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Markets are abuzz with activity during Sharadiya Navratri, with increased purchases of puja and fasting items.

Ambala News: शारदीय नवरात्र पर बाजारों में रौनक, पूजा-व्रत के सामान की बढ़ी खरीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz with activity during Sharadiya Navratri, with increased purchases of puja and fasting items.
माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : samvad
- नारियल 50 से 60 रुपये में उपलब्ध, लकड़ी का मंदिर 400 से 5500 रुपये तक मिल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। इसके चलते बाजारों में विशेष सजावट और रौनक देखने को मिल रही है। दुकानों पर माता की चुनरी, पूजा-अर्चना और व्रत के सामान की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। व्रत और पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के पास ग्राहकों का तांता लगा हुआ है।
दुकानदार विशाल ने बताया कि नवरात्र के लिए बाजार में पूरी तैयारी है। नारियल 50 से 60 रुपये में उपलब्ध है। लकड़ी का मंदिर 400 से 5500 रुपये तक मिल रहा है। कपूर, लौंग और इलायची के पैकेट 10 रुपये में बिक रहे हैं। पंचमेवा प्रसाद 35 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीतल के पूजा बर्तनों और मूर्तियों के विक्रेता सचिन ने बताया कि उनके यहां दो किलो की माता दुर्गा की मूर्ति 3000 रुपये में मिल रही है। वहीं, 25 किलो वजनी पीतल की मां दुर्गा की मूर्ति 65,000 रुपये में उपलब्ध है। पीतल की प्लेट 70 से 700 रुपये में बिक रही है। पीतल का लोटा 120 से 800 रुपये में उपलब्ध है। पीतल की अखंड ज्योत 210 से 1450 रुपये और सामान्य पीतल की ज्योत 40 से 500 रुपये तक में मिल रही है। धूप ज्योत पीतल 100 से 800 रुपये तथा पीतल की घंटी 120 से 800 रुपये में उपलब्ध है। माता को भोग लगाने के लिए पीतल के बर्तनों का सेट 180 से 500 रुपये में मिल रहा है। इस सेट में छोटी कटोरी, चम्मच, प्लेट और गिलास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक चुनरियों की मांग
माता की चुनरी के विक्रेता दीपक ने बताया कि बाजार में चुनरी 2 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की श्रेणी में उपलब्ध है। इनमें पत्थर, जरी और जयपुरी चुनरियां शामिल हैं। हाथ से कढ़ाई की हुई विशेष चुनरियां भी मौजूद हैं। इन पर ''जय माता दी'', ''ओम'' और ''स्वास्तिक'' जैसे शुभ चिह्न अंकित हैं। श्रद्धालु इन आकर्षक चुनरियों को खरीदने में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।

व्रत के सामान की आसान उपलब्धता
व्रत के सामान के विक्रेता माणिक गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के व्रतों के लिए महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखा गया है। व्रत का सामान पैकेटबंद रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें पट्टी 30 रुपये, पेठा 20 रुपये और चिप्स 20 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बिक रहे हैं। साबूदाना मिश्रण 20 रुपये, आलू लच्छा 40 रुपये और पापड़ 20 रुपये प्रति पैकेट में मिल रहे हैं। महिलाएं इन पैकेटबंद सामान की बड़े पैमाने पर खरीदारी कर रही हैं।

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : samvad

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : samvad

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : samvad

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद

माता की चुनरी की खरीदारी करते लोग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed