फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mardan Hedi Panchayat honored with the Chief Minister's Jagrit Gram Puraskar.

Ambala News: मर्दान हेड़ी पंचायत मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mardan Hedi Panchayat honored with the Chief Minister's Jagrit Gram Puraskar.
मर्दान हेड़ी पंचायत मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित - फोटो : मर्दान हेड़ी पंचायत मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित
-स्वच्छता, सुशासन और विकास कार्यों के लिए मिली राज्य स्तर पर पहचान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

असंध। विकास, स्वच्छता और सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत मर्दान हेड़ी को राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पंचकूला में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत को सम्मान प्रदान किया।

ग्राम पंचायत के सरपंच कुलदीप मल्ली ने बताया कि पंचायत ने स्वच्छता, ग्रामीण विकास और जनसहभागिता के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इससे पहले भी पंचायत को स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के दौरान असंध ब्लॉक की सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। विधायक योगेंद्र राणा ने पंचायत को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में भी सम्मान मिला था। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार से भी पंचायत को नवाजा जा चुका है। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed