फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Manager absconding with Rail Neer packets and cash

रेल नीर के पैकेट और नकदी लेकर मैनेजर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Manager absconding with Rail Neer packets and cash
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर पानी की सप्लाई करने वाली कंपनी के मैनेजर द्वारा 2.10 लाख की नकदी व रेल नीर के 700 पैकेट लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। कंपनी के हेड विनीत कुमार ने जीआरपी को शिकायत देकर मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

शिकायत में दुर्गा माया फूड एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेशन एंड मार्केटिंग हेड विनित कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी छावनी के रेलवे स्टेशन पर रेल नीर पानी की सप्लाई का काम करती है। 20 मई को कंपनी ने ग्वालियर निवासी सतीश कुमार को मैनेजर नियुक्त किया था। 20 जून की शाम करीब आठ बजे सतीश कुमार ने रेलवे स्टेशन से सभी स्टाल, भोजनालय व रेलगाड़ियों में रेल नीर की बोतल की सप्लाई का करीब 2.10 लाख रुपये कैश यूटीएस के पास मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी विवेक कुशवाह के सामने गिना। आरोपी ने कहा कि इस पैसे को कल जमा करवाएगा।
विज्ञापन

उसके बाद से सतीश फरार चल रहा है और उसने मोबाइल भी बंद कर दिया है। लालकुर्ती एरिया में उसके कमरे में जाकर देखा तो पता चला कि सतीश वहां से अपना सामान लेकर फरार हो चुका है। उसके बाद सामान चेक किया तो पता चला कि रेल नीर के 700 बॉक्स कम हैं। जिनकी कीमत 88200 रुपये है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed