{"_id":"637329957bd5945767665655","slug":"man-pushed-sweeper-in-front-of-train-at-platform-number-one-of-ambala-cantonment-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी को गुजर रही ट्रेन के सामने धकेला, बाजू कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी को गुजर रही ट्रेन के सामने धकेला, बाजू कटी
Tue, 15 Nov 2022 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:24 AM IST
सार
यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे हुई। इस हादसे में चंद्रपुरी निवासी 58 वर्षीय सफाई कर्मचारी महेंद्र की बायीं बाजू कट गई। वहीं मामले का शोर होने पर जम्मू मेल ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और कर्मचारी को बाहर निकालने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने पास से गुजर रहे सफाई कर्मचारी को अचानक ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। उस समय जम्मू मेल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रही थी। कर्मचारी ट्रेन के नीचे फंस गया। इसके बाद आरोपी ने कर्मचारी को पैर मारकर उसे ट्रेन के नीचे धक्का दे दिया। हालांकि यात्रियों ने धक्का देने वाले को मौके पर ही दबोच लिया लेकिन मानसिक रूप से परेशान होने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यह घटना रविवार रात करीब 12 बजे हुई। इस हादसे में चंद्रपुरी निवासी 58 वर्षीय सफाई कर्मचारी महेंद्र की बायीं बाजू कट गई। वहीं मामले का शोर होने पर जम्मू मेल ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और कर्मचारी को बाहर निकालने के बाद छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि कर्मचारी ड्यूटी पर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रहा था। यह पूरी वारदात स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई। जीआरपी ने घायल के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन घायल की हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन