फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   man hanged himself in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
man hanged himself in suspicious circumstances
अंबाला। शुक्रवार सुबह मोबाइल का काम करने वाले करीब 35 वर्षीय दुकानदार व दो बच्चे के पिता का शव फंदे से लटका मिला। शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका हुआ था। परिजनों ने जब यह नजारा देखा तो पैरों तले जमीन खिस्क गई। इसकी सूचना परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और उसे सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार अंबाला छावनी के किर्ची-मिर्ची प्याऊ के निकट 35 वर्षीय राहुल के संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा में लटके शव की सूचना पुलिस को मिली थी। बताया जा रहा है कि राहुल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। गत दिवस वह अपने कमरे में था मगर शुक्रवार सुबह अचानक परिजनों ने उसके शव को पंखे से लटके देखा।
विज्ञापन

यह नजारा देख घर में परिजनों का रुदन क्रंदन शुरू हो गया, जिसे सुनकर पड़ोसी भी मौके पर एकत्रित हो गए। उधर, सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुुंची पुलिस को तफ्तीश के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों से भी पूछताछ की गई मगर मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। मृतक युवक की एक पुत्र और एक पुत्री है। फिलहाल पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed