फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man dies due to car

Ambala News: कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Man dies due to car
शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर पर स्थित सोंतली मोड़ के नजदीक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव नगली उत्तर प्रदेश के रहने वाले साजिद ने शहजादपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पिछले एक महीने पहले वह,समसपुर गांव उत्तर प्रदेश निवासी शफीक और तीन अन्य व्यक्ति शहजादपुर धनराज के पास गन्ना छिलाई के लिए आए थे। गत शनिवार को शाम लगभग सवा सात बजे के करीब वह और शफीक अपने निजी काम से राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर पर स्थित सोंतली मोड़ पर खड़े थे। इसी दौरान साहा की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया। कार ने उसके पास खड़े शफीक को सीधी टक्कर मारी । टक्कर लगने के कारण शफीक सड़क पर गिर गया। जिससे उसे काफी चोटें लगी । कार चालक मौका से अपनी कार को लेकर भाग गया । घायल शफीक को ज्यादा चोटे होने के कारण इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर पहुचाया। जहां से शफीक को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल अंबाला शहर का रैफर कर दिया। जहां पर शफीक को चैक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed