फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man crossing road dies after being hit by car

Ambala News: कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Man crossing road dies after being hit by car
साहा। दीनारपुर गांव के बस स्टॉप के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं कार में सवार छह सवारियां घायल हो गईं थी। साहा पुलिस ने मृतक के बेटे नीरज की शिकायत पर कार चालक रविंद्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दीनारपुर गांव निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता राम निवास के साथ 10 अप्रैल को सिरसगढ़ गांव में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर लौटते समय वह दीनारपुर गांव के बस स्टाप पर पहुंचे। उनके पास थ्री व्हीलर वाले को किराया देने के लिए खुले पैसे नहीं थे। इस पर उसके पिता पास टायर वाले से पैसे खुलवाने के लिए गए । इस दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने उन्हें निजी वाहन से नागरिक अस्पताल शाहबाद पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। इस दौरान तेज रफ्तार कार में बैठी सवारियां भी अचानक ब्रेक लगाने के कारण घायल हो गईं और अस्पताल पहुंच गई। नीरज ने बताया कि कार चालक की पहचान कुरुक्षेत्र के कोल्लापुर निवासी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed