फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man commits suicide by consuming intoxicants, in suicide note, three are responsible

नशीला पदार्थ खाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन को बताया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Man commits suicide by consuming intoxicants, in suicide note, three are responsible
अंबाला सिटी। एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसने एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इन तीनों के खिलाफ बलदेवनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान शालीमार कॉलोनी निवासी दीपक के रूप में हुई है। करीब एक सप्ताह पूर्व उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ था, जिसकी वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गई थी। उस झगड़े में घायल हुए शालीमार कालोनी वासी अजय कुमार की दुकान वीके इलेक्ट्रानिक के मालिक विक्रम, विजय और कालोनी वासी राममूर्ति उसे धमकियां दे रहे थे, जिसके कारण वह परेशान चल रहा था। दो सितंबर को जहरीली दवा खाने के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराए गए दीपक का दो दिन उपचार चला लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी संगीता हांडा की शिकायत पर बलदेवनगर थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया गया। रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में दीपक ने यह लिखा
कि उसके खिलाफ चौकी नंबर एक में धारा 323-506 के तहत केस दर्ज है। उनके घर के सामने रहने वाला अजय कुमार काम से आने के बाद अपने घर की दीवार से उनके घर की महिलाओं को ताक-झांक करता था। कई बार उनके घर के सामने गेट के पास अंडरवियर में आकर खड़ा होकर गंदे इशारे करता था। जिस रात झगड़े की वीडियो वायरल हुई, उसने उसे बुलाकर प्यार से समझाया लेकिन वह नहीं माना, गाली-गलौज करने लगा, फिर चला गया। कुछ कदम चलने के बाद वापस आकर बोला कि वह नहीं मानेगा, उसे जो करना है कर ले। दोनों में बहस और फिर धक्का-मुक्की हो गई। हाथ लगने से अजय नीचे गिर गया। सुसाइड नोट के अनुसार दीपक ने लिखा कि उसे दिल की धड़कने बढ़ने की बीमारी है। इसी कारण वह अजय को उठा नहीं पाया। उसी दौरान वहां पर आए अजय की दुकान के मालिक विजय ने उसे उठाकर अस्पताल ले जाने की बजाए साथ वाली दुकान पर बैठा दिया। विजय का भाई विक्रम भी वहां आया। दोनों के पास गाड़ियां थी, बावजूद इसके उन्होंने अजय को ई-रिक्शा पर भेज दिया। अगली सुबह दोनों ने उसके घर आकर उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसी परेशानी के कारण वह आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने जहरीली गोलियां खाकर सुसाइड किया है। उसने अपनी मौत के लिए पहले सुसाइड नोट लिया जिसमें तीन लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है। इस मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-एसएसपी हामिद अख्तर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed