फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Malwa and Golden Temple Special will run at the changed time

बदले समय पर चलेगी मालवा और गोल्डन टेंपल स्पेशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Malwa and Golden Temple Special will run at the changed time
रेलवे ने छावनी स्टेशन से निकलने वाली 2 जोड़ी ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। ट्रेनों के संबंध में जानकारी रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन पर भी अपडेट की गई है, वहीं सही समय की जानकारी देने के लिए यात्रियों के मोबाइल पर भी संदेश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि सप्ताह के तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और सोमवार चलने वाली ट्रेन नंबर 02919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस का समय 11 जून से बदल जाएगा। ट्रेन सुबह 7.33 बजे अंबाला छावनी जंक्शन आएगी और 7.40 पर प्रस्थान करेगी। वापसी में शुक्रवार, रविवार और बुधवार को चलने वाली ट्रेन नंबर 02920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. आंबेडकर नगर का समय 13 जून से बदल जाएगा।
विज्ञापन

ट्रेन शाम 5 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी और 5.05 पर गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएगी। इसी प्रकार रोजाना चलने वाली ट्रेन नंबर 02903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल स्पेशल 10 जून को शाम 7.10 बजे छावनी जंक्शन आएगी और 7.20 बजे गंतव्य की तरफ रवाना होगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल 12 जून से रात 10.50 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी और 11 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएगी।इससे पहले भी रेलवे ने ट्रेन नंबर 02025 नागपुर-अमृतसर स्पेशल एसी एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया है। 5 जून से ट्रेन के छावनी जंक्शन पर पहुंचने का समय दोपहर 3.05 और प्रस्थान का समय दोपहर 3.10 का होगा। इससे पहले ट्रेन शाम 4.25 बजे छावनी स्टेशन पहुुंचती थी और 10 मिनट के ठहराव के बाद शाम 4.35 बजे अमृतसर की तरफ रवाना होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed