फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Makhan Labana joined BJP

Ambala: मक्खन लबाना भाजपा में हुए शामिल, जिला परिषद अध्यक्ष पद पर दावेदारी मजबूत

Tue, 09 Sep 2025 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 03:51 PM IST
सार

जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना भाजपा में शामिल हो गए। लबाना को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पंचकूला में प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में शामिल किया गया।

विज्ञापन
Makhan Labana joined BJP
मक्खन लबाना भाजपा में हुए शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

वॉर्ड-9 से जिला परिषद सदस्य मक्खन सिंह लबाना भाजपा में शामिल हो गए। लबाना को पूर्व मंत्री असीम गोयल ने पंचकूला में प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में शामिल किया गया। वहीं, भाजपा में आने के बाद लबाना की जिला परिषद् अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी मजबूत हो गई है। वह जिला परिषद अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। बीते दिनों जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर उन्होंने खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि दो साल से वॉर्डों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। अब नया चेयरमैन मिलने पर विकास कार्य होंगे। अभी जिला परिषद का कार्यकाल जनवरी 2028 तक है।
विज्ञापन


विधायक का भी लड़ चुके हैं चुनाव

मक्खन सिंह लबाना 2009 में बसपा से विधायक सीट पर चुनाव लड़ चुके हैं। उनको 12 हजार वोट मिले थे। वह 2008 व 2009 में बसपा में रहे। इसके बाद वह काफी समय तक सक्रिय नहीं थे। इसी दौरान वह आम आदमी पार्टी में भी शामिल हुए थे। उन्होंने आम आदमी पार्टी के चिन्ह पर जिला परिषद का चुनाव जीता। मार्च 2024 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। लबाना ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। तब से देश तरक्की कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में भी विकास कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिनों जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। इसके बाद अध्यक्ष पद खाली हो गया है। अब जल्द ही चुनाव होना चाहिए। उन्होंने अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताने के सवाल पर कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता जो भी फैसला करेंगे, वह ही मान्य होगा। जिस भी सदस्य को पार्टी आगे करेगी, उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed