{"_id":"62226cb08663535d7669f470","slug":"make-sure-to-provide-timely-benefits-to-the-consumers-ambala-news-knl1008708128","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को समय पर लाभ दिलाना सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। लोकसभा सांसद एवं जिला विद्युत समिति के चेयरमैन रतनलाल कटारिया ने पंचायत भवन में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका उपभोक्ताओं को समय अवधि के तहत लाभ मिलना सुनिश्चित होना चाहिए। बिजली से संबंधित जो भी लोगों की समस्याएं रहती हैं, वह भी प्राथमिकता के आधार पर दूर होनी चाहिए। उन्होंने बैठक के दौरान ट्यूबवेल कनेक्शन से संबंधित रिपोर्ट के साथ-साथ एजेंडे में रखे अन्य बिंदुओं के बारे में समीक्षा की।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अंबाला के अधीक्षक अभियंता विनय बरनवाल ने चेयरमैन को अवगत करवाते हुए बताया कि वर्ष 2018 के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन संबंधी 1605 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन के लिए दस्तावेज जमा करवाए हैं जिनमें से 840 के कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हर सब डिवीजन पर बिजली की कंपलेट से संबंधित हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। ट्रांसफार्मर जलने का मुख्य कारण ओवरलोड होता है। इस ओवरलोड को कम करने के लिए फीडर संबंधी कार्य किया गया है। पिछले वर्ष ट्राली ट्रांसफार्मर का कार्य शुरू किया गया और इसका काफी फायदा मिला है। यदि कहीं पर ट्रांसफार्मर जल जाता है तो उस स्थिति में उस ट्रांसफार्मर के नजदीक ट्राली ट्रांसफार्मर को अस्थाई तौर पर एक से दो घंटे के बीच में स्थापित कर दिया जाता है।
पार्षदों ने भी बैठक में रखे विचार
पार्षदों ने बिजली से संबंधित समस्या के बारे में सुझाव रखे। चेयरमैन ने सभी को आश्वस्त किया कि बैठक के दौरान सभी सुझावों को शामिल करने का काम किया जाएगा। जो भी सुझाव बताए गए हैं, उनके दृष्टिगत कार्य किए जाएंगे। तारों के लटकने संबंधी जो भी समस्या है, वह संबंधित कार्यकारी अभियंता को दें, ताकि इस कार्य को भी किया जा सके।