{"_id":"655674596b2821b3210f029a","slug":"majra-panchayat-creates-ruckus-at-shahzadpur-bdpo-office-for-not-helping-in-removing-encroachment-ambala-news-c-36-1-amb1002-13822-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कब्जा हटाने में मदद न करने पर माजरा पंचायत का शहजादपुर बीडीपीओ कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कब्जा हटाने में मदद न करने पर माजरा पंचायत का शहजादपुर बीडीपीओ कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
शहजादपुर। माजरा की पंचायती जमीन से कब्जा हटाने के काम में हीलाहवाली करने पर वीरवार को पंचायत के पदाधिकारी भड़क गए। खफा माजरा पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पंचायत ने सर्वसम्मति से यह भी ऐलान कर दिया कि शुक्रवार को सारी पंचायत अपने पद से त्यागपत्र देगी। सरकार से मांग करेगी कि बीडीपीओ के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
इस दौरान ग्राम सरपंच नेहा शर्मा के साथ अन्य पंचायत सदस्य व अन्य गांवों के सरपंच और ग्रामीण भी मौजूद थे। पंचायत पदाधिकारियों का कहना था कि कब्जा हटवाने का प्रस्ताव डालकर खंड विकास व पंचायत कार्यालय ने वीरवार का समय दिया था, मगर कार्रवाई नहीं की गई।
माजरा गांव की महिला सरपंच नेहा शर्मा के साथ अन्य पंचायत सदस्य ने बताया कि प्रशासन ने कब्जा हटवाने के लिए 16 नवंबर की तारीख निश्चित की थी। सरपंच का कहना था कि पंचायत द्वारा पंचायती भूमि पर पिछले काफी समय से रखे गए दो खोखों को हटवाने के लिए प्रस्ताव पारित कर बीडीपीओ को दिया था। इसके लिए बीडीपीओ ने पुलिस मदद मांगी थी। उन्होंने बताया कि पहले पंचायत ने कब्जाधारी लोगों को नोटिस भी दिए थे।
विज्ञापन
वहीं बीडीपीओ शहजादपुर का कहना है कि एक खोखे के लिए वीसीएल जाइये और दूसरे का प्रस्ताव पारित कर मुझे दें। सरपंच का कहना था कि पिछले काफी महीने से कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।