फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahesh Nagar police station, beaten and robbed a woman

महेश नगर थाने के पास महिला को पीटकर लूटा

Sun, 03 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sun, 03 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

अंबाला में लगातार बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कारोबारियों व महिलाओं में बहुत ज्यादा रोष बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लूट, स्नैचिंग, चोरी और ठगी की वारदातें बढ़ रही है। अपराधियों ने महेश नगर थाने के बाहर महिला को पीटकर उससे लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है। पीड़िता ने इस बाबत महेश नगर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे हुई लूटपाट
अशोक नगर निवासी पीड़ित महिला स्नेहलता ने बताया कि वे शुक्रवार देर रात एक साईं भजन संध्या से लौट रही थी। वह महेश नगर थाना सड़क से पैदल गुजरती हुई अपने घर जा रही थी। इतने में महेश नगर थाने से थोड़ा आगे ही एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दीवार के साथ लगकर खड़ा हुआ था। जैसे ही महिला उसके पास से गुजरी तो अचानक उस व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया और उसके पर्स को छीनने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसने भी स्नैचर का डटकर सामना किया और इस बीच दोनों में जमकर हाथापाई भी हुई। लेकिन स्नैचर ने महिला को पीटा और उसे धक्का देकर उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। इस दौरान महिला चिल्लाती रही, लेकिन महिला के हाथ में पर्स की फीती रह गई और स्नैचर पर्स छीनकर और महिला को सड़क पर धक्का देकर फरार हो गया। उसके बाद महिला ने तुरंत महेश नगर थाने का गेट खड़काया और इलाका पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी और महिला को घर भेज दिया। पीड़ित महिला के अनुसार पर्स में दो हजार के करीब नगदी, घर की चाबी, महंगा मोबाइल और अन्य दस्तावेज मौजूद थे। मामले में एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि कार्रवाई जारी है।

बेखौफ अपराधी पुलिस से नही डरते
थाने व चौकी के पास यह पहली ऐसी आपराधिक घटना नहीं है, जिसने पुलिस को चुनौती दी है। एक सप्ताह के भीतर ये तीसरी घटना है। जिसने पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी खड़ी की है। पहला मामला विगत सप्ताह सामने आया था। जब अंबाला सिटी के सेक्टर सात पुलिस चौकी के पास ही लुटेरों ने पीएनबी बैंक के एटीएम का शटर तोड़ा और भीतर घुस गए।

उसके बाद उन्होंने एटीएम को बुरी तरह से तोड़ दिया। लेकिन वे भीतर से नगदी नहीं निकाल पाए। लुटेरे एटीएम में काफी देर तक रहे, लेकिन फिर भी सेक्टर सात पुलिस चौकी को इसकी भनक तक नहीं लगी। दूसरा मामला, विगत दिनों अंबाला कैंट पुलिस स्टेशन के पास का है। इस मामले में दीना की मंडी निवासी एक महिला थाने के पास ही बाजार से सब्जी खरीद रही थी। तभी बाइक सवार तीन स्नैचर वहां पहुंचे और उन्होंने महिला को धक्का मारकर गिराया और उसका थैला लेकर फरार हो गए।


अब, तीसरा मामला महेश नगर थाने के पास सामने आ गया है, जिसमें एक लुटेरे ने महिला से मारपीट कर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। इन घटनाओं ने न केवल पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है, बल्कि बदमाशों ने ये भी दिखाया है कि उन्हें पुलिस का बिल्कुल डर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed