फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Maharishi Markandeshwar Deemed University got the honor of the best institute

महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड यूनिवर्सिटी को मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Markandeshwar Deemed University got the honor of the best institute
एमएम कृषि विभाग, महर्षि मार्कंडेश्वर (डीम्ड यूनिवर्सिटी), मुलाना को सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस? - फोटो : Ambala
मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड यूनिवर्सिटी को कृषि-उद्यमी कृषक विकास चैंबर द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा कृषि-उद्यमी कृषक विकास चैंबर के अध्यक्ष और पूर्व कृषि, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री, हरियाणा ओमप्रकाश धनखड़ ने की। यह पुरस्कार वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, नोनी सोलन, हिमाचल प्रदेश में होने वाली प्रगतिशील कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2021 के दौरान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी, भारत सरकार के मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा एमएमडीयू मुलाना के कुलपति प्रो. हरीश शर्मा व कृषि विभाग के निदेशक प्रो. वीएस पाहिल को दिया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और पद्मश्री से सम्मानित किसान व उद्यमियों तथा प्रख्यात वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस पुरस्कार एमएम कृषि विभाग को उनकी शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए दिया गया। एमएमडीयू मुलाना के चांसलर तरसेम गर्ग, एमएमडीयू मुलाना के कुलपति और सभी ने खुशी व्यक्त की है और इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए एमएमडीयू के कृषि विभाग के संकाय सदस्यों को बधाई दी। प्रो. वीएस पाहिल ने बताया है कि यह पुरस्कार संकाय, कर्मचारियों और छात्रों को इस तरह के और अधिक सम्मान हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed