फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mahabhishek of Shri Ram in Shri Mahakali Temple

Ambala News: श्री महाकाली मंदिर में श्रीराम का महाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Mahabhishek of Shri Ram in Shri Mahakali Temple
श्रीराम चन्द्र जी का पूजन करते श्रद्धालु।
नारायणगढ़। श्री महाकाली मंदिर नारायणगढ़ में श्रीराम का महाभिषेक और राजतिलक किया। मंदिर के पुजारी राम चंद्रत्रिपाठी ने बताया कि 22 जनवरी तक रोजाना सुबह पूजन और महाभिषेक होगा। शाम को कीर्तन होगा। इसके बाद 108 ज्योति से श्री रामचंद्र जी की महाआरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरयू नदी के जल और रेत से पूजन होगा और 22 जनवरी को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे रोजाना पूजन और कीर्तन में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाएं।
विज्ञापन


मंदिरों में चलाया सफाई अभियान



नारायणगढ़। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मंदिरों और तीर्थ स्थालों में स्वच्छता अभियान शुरू करने के आह्वान पर उपमंडल के भूखड़ी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। सफाई अभियान गांव के शिव मंदिर, वाल्मीकि मंदिर, गुरु रविदास मंदिर, नगर खेड़ा मंदिर तथा बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में चलाया गया। जिसमें भाजपा मारकंडा मंडल किसान मोर्चा प्रधान कर्मबीर भूखड़ी, सरपंच अश्वनी, पूर्व सरपंच नरेंद्र, धर्मबीर, रणबीर, राजकुमार और सफाई कर्मी धर्मराज ने भाग लिया।
विज्ञापन


पोस्टर बनाने में अंजलि प्रथम



नारायणगढ़। राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में हिंदी विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर डॉ. दविंदर ढींगरा ने राष्ट्रभाषा हिंदी के विश्व स्तरीय प्रसार और उसकी लोकप्रियता को बताते हुए कहा कि आज हिंदी की क्षमता और इसका प्रभाव पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। हिंदी भाषा में ज्ञान-विज्ञान की सभी शाखाओं की अभिव्यक्ति संभव है। निर्णायक मंडल में डॉक्टर आशा रानी, प्रो. मोहम्मद अली और प्रो. मोहम्मद रफी रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि बीए द्वितीय, द्वितीय स्थान मनीषा बीए द्वितीय, तृतीय स्थान रोबिना बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। संवाद

श्रीराम चन्द्र जी का पूजन करते श्रद्धालु।

श्रीराम चन्द्र जी का पूजन करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed