फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lots of problems in Amba market, request for convenience

अंबा मार्केट में समस्याओं का अंबार, सुविधा की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lots of problems in Amba market, request for convenience
अंबाला सिटी। अंबा मार्केट में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मार्केट में चारों ओर गंदगी का आलम है। क्षेत्र की नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। नालियों का गंदा पानी दुकानों के आगे जमा हो रहा है। वहीं, मार्केट में बनाए गए शौचालय की हालत खस्ता हो चुकी है। शौचालय की सभी सीटें टूटी पड़ी हैं। टूंटियां व नल आदि गायब हैं। शौचालय में गंदगी का आलम बना हुआ है। मार्केट में लगाई गई ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। स्थानीय दुकानदारों की ओर से बार बार शिकायत करने के बावजूद लाइटें ठीक नहीं की जा रही हैं। इस कारण दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार मार्केट के बिल्कुल सामने पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया था, वह भी अधर में है। पार्क में कई-कई फीट लंबी जंगली घास उगी हुई है। कुछ जगह पर बेकार मलबा पड़ा है। स्थानीय दुकानदारों ने मांग की है कि तुरंत प्रभाव से सुख-सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था चरमराई
मार्केट में सफाई अवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। मार्केट में बीते कई महीनों से सफाई कर्मचारी देखने को भी नहीं मिला। इसके चलते मार्केट की गलियों में कूड़े-करकट की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश शर्मा, स्थानीय दुकानदार
दुर्गंध से परेशानी
अंबा मार्केट क्षेत्र की ज्यादातर नालियां गंदगी से लबालब हैं। गंदा पानी मार्केट की गलियों में कई-कई दिनों तक जमा रहता है। इस कारण मार्केट में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
विकास कुमार, स्थानीय दुकानदार
शाम होते ही अंधेरा
मार्केट में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। इस कारण शाम होते ही अंधेरा कायम हो जाता है। शिकायत करने के बावजूद लाइटें ठीक नहीं की जा रही। लाइटों की समस्या बरकरार चल रही है।
सोनू, स्थानीय दुकानदार
नल और टूंटियां गायब
एक शौचालय नगर निगम प्रशासन की ओर से बनवाया गया था, आज उसकी हालत खराब हो चुकी है। उसकी नल व टूंटियां गायब हो चुकी हैं। शौचालय में गंदगी का आलम बरकरार है।
सोमनाथ, स्थानीय दुकानदार
जलभराव की स्थिति
बरसाती सीजन के दौरान मार्केट की गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। ग्राहक तो दूर की बात है, दुकानदार ही अपनी दुकानों तक नहीं पहुंच पाते। व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
देवेन्द्र जैन बिट्टू, स्थानीय दुकानदार
पार्क का कार्य अधूरा
मार्केट के बिल्कुल सामने एक सुंदर पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन लंबे समय से उसका निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। पार्क के अंदर जंगली घास उगी हुई है।
फिरोज खान, स्थानीय दुकानदार, अम्बा मार्केट अंबाला सिटी।
मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर मार्केट के लोगों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, फिर भी जांच करवाई जाएगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सुनील दत्त, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला।
अंबा मार्केट में सुंदर पार्क बनाने का कार्य चल रहा है। पार्क का सुंदरीकरण करने के लिए कुछ कार्य अभी शेष हैं। कुछ दिनों में इस पार्क का सुंदरीकरण कर आम जनता व मार्केट के लोगों को समर्पित किया जाएगा।
संजीव कुमार, एक्सईएन, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed