Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Lord Shri Ram reached Ayodhya after killing Ravana, the coronation took place
{"_id":"621e7570eed1b75c275ad996","slug":"lord-shri-ram-reached-ayodhya-after-killing-ravana-the-coronation-took-place-ambala-news-knl1005648100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण का वध कर अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, हुआ राजतिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण का वध कर अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, हुआ राजतिलक
अंबाला छावनी के प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा सुनते श्रद्धालु
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। शिव मंदिर सभा प्रीत नगर छावनी के तत्वावधान में श्रीराम कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध व माता सीता सहित अयोध्या पहुंचने का वर्णन किया गया। कथा व्यास रामदास महाराज बरसाने वाले ने भगवान श्रीराम के राजतिलक की कथा सुनाई व कथा को विश्राम दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम व सीता के चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने जीवन में दुख सहे, उसी प्रकार प्रत्येक प्राणी भी इस जीवन में दुखी है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान राम से प्रेरणा लेकर इन दुखों का सामना करते हुए आनंद से जीवन जीना चाहिए।
विज्ञापन
यह आनंद केवल भगवान के सत्संग से ही प्राप्त होगा व दुखों से लड़ने की शक्ति भी इसी सत्संग से प्राप्त होगी। कथा में भक्तों ने सुंदर-सुंदर भजनों का आनंद उठाया। मंगलवार को मंदिर सभा के कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र अरोड़ा का परिवार मुख्य यजमान रहा। शिवरात्रि पर मंदिर के स्थापना दिवस पर प्रात: झंडा पूजन किया गया। झंडा मंदिर की छत पर प्रधान अनिल कौशिक के साथ सदस्यों द्वारा विधि विधान से स्थापित किया गया। महिला सदस्यों के सहयोग से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसका समापन मंदिर में हुआ। 2 मार्च को हवन व भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रो. अशोक शर्मा, उपप्रधान जतिंद्र गंभीर, महासचिव सीआर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजिंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
अंबाला छावनी के प्रीत नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा के दौरान कथावाचक से आर्शीवार्द लेते श्?- फोटो : Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।