फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   List of 11 schools sent to the Directorate for PM Shri School

Ambala News: पीएम श्री स्कूल के लिए निदेशालय में भेजी 11 स्कूलों की सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
List of 11 schools sent to the Directorate for PM Shri School
जिला ​शिक्षा विभाग की फोटो।
अंबाला सिटी। पीएम श्री स्कूल बनाने के लिए 11 राजकीय स्कूलों का नाम चयनित कर निदेशालय में भेजा गया। यह स्कूल दूसरे चरण में पीएम श्री बनेंगे। पहले चरण में जिले में छह राजकीय स्कूलों को पीएम श्री बनाया गया है।
विज्ञापन

अब योजना के तहत दूसरे चरण में अन्य स्कूलों को भी पीएम श्री बनाने पर कार्य शुरू हो गया है। जिले से 17 राजकीय स्कूलों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया, मगर 11 स्कूल ही पीएम श्री योजना के मापदंड पर पूरे उतर पाए हैं और 6 स्कूल सत्यापन में पास नहीं हो पाए। इसके बाद निदेशालय से चयनित स्कूलों को खंडों में पीएम श्री स्कूल बनाया जाएगा, हालांकि विभाग ने पहले चरण में बनाए पीएम श्री स्कूलों में सभी सुविधाएं अभी तक नहीं दी। इन स्कूलों की सीबीएसई एफिलिएशन भी अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन



इन स्कूलों का नाम भेजा
पीएम श्री योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल प्रेम नगर अंबाला शहर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर अंबाला शहर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घेल, राजकीय उच्च विद्यालय मन्नू माजरा, राजकीय कन्या हाई स्कूल बराड़ा गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्योली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बड़ा गांव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीहटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केसरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पतरहेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनाना शामिल हैं। इन स्कूलों का नाम निदेशालय में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी एरिया को 70 फीसद अंक जरूरी
दरअसल, राजकीय स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल होने के लिए पोर्टल पर एक परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इसमें पांच से छह सेशन होते हैं। पोर्टल पर प्रश्न आते हैं और हर प्रश्न के अंक होते हैं। ग्रामीण एरिया के स्कूल को 60 प्रतिशत और शहरी एरिया के स्कूल को 70 प्रतिशत अंक लेने जरूरी हैं। यह परीक्षा 160 अंक की होती है। जिसमें ग्रामीण एरिया के स्कूल को 96 व शहरी एरिया के स्कूल को 112 अंक लेने होते हैं। इससे कम अंक आने पर स्कूल योजना से बाहर हो जाएंगे।




वर्जन

जिले में 17 राजकीय स्कूलों ने पीएम श्री योजना में शामिल होने के लिए हिस्सा लिया था। इनमें से 11 स्कूलों को चयनित कर सूची निदेशालय में भेज दी गई है। दूसरे चरण में जिले से राजकीय स्कूल पीएम श्री बनेंगे।

रेनु अग्रवाल, जिला परियोजना समन्यवक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed