{"_id":"5717d9334f1c1b7c418b4e84","slug":"lifting-contractor-notice-pament-pending","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्टिंग ठेकेदार को थमाया नोटिस, आढ़तियों की पेमेंट लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्टिंग ठेकेदार को थमाया नोटिस, आढ़तियों की पेमेंट लटकी
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
लिफ्टिंग ठेकेदार को थमाया नोटिस, आढ़तियों की पेमेंट लटकी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की सबसे बड़ी अनाज मंडी में लिफ्टिंग की हालत काफी बदतर हो रही है। इसी के चलते लिफ्टिंग ठेकेदार को सैकेंड नोटिस थमाया गया है, लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हो रहा है। दूसरी ओर आढ़ती एसोसिएशन भी पेमेंट न मिलने और उठान न होने से भड़की है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि हालात न सुधरे तो सड़क पर उतरेंगे।
जिले की सबसे बड़ी अंबाला सिटी अनाज मंडी में जहां आवक तेज है, वहीं हालात बिगड़ रहे हैं। स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जबकि उठान के मुकाबले आवक ज्यादा है। यही कारण है कि लिफ्टिंग कार्य में जुटे ठेकेदार भी मंडी से बैग की लिफ्टिंग ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर आढ़ती एसोसिएशन भी इसी को लेकर भड़की है। एसोसिएशन का कहना है कि हर साल यही स्थिति आती है, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधारे जाते है। किसान अपनी फसल की पेमेंट ले जाता है, जबकि आढ़तियों को पेमेंट नहीं मिल पा रही है। खरीद एजेंसी से बात करें, तो वह भी राहत नहीं दे रही है। इस बारे में अधिकारियों के सामने दुखड़ा रोया, लेकिन फिर भी हालात नहीं सुधर रहे हैं।
मंडी के बाहर तक लगे हैं गेहूं के ढेर
मंडी में जाम की स्थिति है, जबकि रास्तों पर बोरियों के ढेर व अनाज पड़ा है। किसानों की मानें, तो यदि यही हालात रहे, तो मंडी के साथ लगते हुडा मैदान में भी गेहूं की ढेरियां लगानी पड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों अधिकारियों ने भी मंडी के साथ-साथ हुडा मैदान का भी दौरा किया था।
विज्ञापन
मंडी में गेहूं के बैगों की लिफ्टिंग ठीक से नहीं हो रही है, जबकि लाखों बैग लटके हैं। इसी तरह आढ़तियों की पेमेंट लटकी है, जबकि कई आढ़तियों को अभी तक पेमेंट ही नहीं मिली। यदि यही हालात रहे, तो एसोसिएशन कड़ा कदम उठाने को मजबूर होगी।
- दूनीचंद दानीपुर, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन सिटी
---
बुधवार को करीब 1.10 लाख बैगों का उठान हुआ है। लिफ्टिंग करने वाले ठेकेदार को सेकेंड नोटिस दिया है। प्रशासन किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहा है।
- कैप्टन शक्ति सिंह, प्रशासक, मार्केट कमेटी