{"_id":"62cc8414ac9c514fce087cda","slug":"lawyers-work-suspended-ends-ambala-news-knl114351826","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का वर्क सस्पेंड समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का वर्क सस्पेंड समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। पुलिस द्वारा किए गए बुरे व्यवहार के खिलाफ चल रहा जिला बार एसोसिएशन का धरना सोमवार को समाप्त हो गया। बता दें कि एसोसिएशन के वकीलों ने तेजिंदर सिंह पर पुलिस द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा गया था। करीब तीन दिनों चले इस प्रदर्शन के बाद सोमवार को पुलिस चौकी पटवी थाना पंजोखरा के कर्मचारियों ने सभी वकीलों से माफी मांगी।
वकीलों के रोष स्वरूप पुलिस प्रशासन ने तीनों पुलिस कर्मचारियों एएसआई जगदीप, रमेश और संजय को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने निर्णय लिया कि दोषी पुलिसकर्मियों के सर्विस रिकॉर्ड में इस बाबत रेड एंट्री होगी। लिखित आश्वासन डीएसपी राज सिंह और एसएचओ अंबाला सिटी रामकुमार ने जिला बार एसोसिएशन के वकीलों को दिया है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह दानीपुर और सचिव सुनील जैन ने मामला निपटने पर संतोष और खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह जसपाल, जसमेर चंद, अनिल कौशिक, उमरिश गांधी, दलजीत सिंह पुनिया सहित लगभग 700 वकील उपस्थित रहे।