फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Late in Pathankot, the minister did not Ambala

पठानकोट में हुए लेट, इसलिए अंबाला नहीं आए पार्रिकर

Tue, 05 Jan 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 05 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के चलते सेना का आपरेशन खत्म होने के बाद रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर पठानकोट पहुंचे, वहां उन्होंने सैन्य आपरेशन की पूरी जानकारी सार्वजनिक की और वहां पठानकोट के शहीद फतेह सिंह के परिवार से भी मिले।

विज्ञापन


पठानकोट से वापसी में रक्षामंत्री अंबाला कैंटोनमेंट एरिया में आना चाहते थे  और यहां अंबाला के गरनाला गांव में शहीद हुए गुरसेवक की शहादत को उसके पैतृक घर पर जाकर नमन करना चाहते थे। लेकिन पठानकोट में ही रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर बहुत ज्यादा लेट हो गए, जिस वजह से रक्षामंत्री, एयरफोर्स प्रमुख अरूण राहा और आर्मी प्रमुख दलबीर सुहाग के साथ सीधे दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अंबाला आर्मी अथारिटी के पास मंगलवार सुबह ही ये सूचना पहुंच चुकी थी कि रक्षा मंत्री पठानकोट के लिए दिल्ली से निकल रहे हैं। उसके बाद रक्षामंत्री वापस लौटते  वक्त एयरफोर्स और सेना प्रमुखों के साथ अंबाला कैंटोनमेंट एरिया में आएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर वह थोड़ी देर रूककर, सीधे गरनाला शहीद के घर भी उसके परिजनों से मिलने जाएंगें। इस सूचना के बाद से ही सैन्य व एयरफोर्स अफसरों ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली थी। जबकि सिविल पुलिस को भी ये सूचना दी जा चुकी थी। जिसके चलते सिविल पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

इतना ही नहीं शहीद कमांडों गुरसेवक के परिजनों तक भी रक्षामंत्री के आने की खबर दी जा चुकी थी। लेकिन देरशाम सेना के पास से मैसेज पहुंच गया कि रक्षामंत्री पठानकोट में लेट हो गए हैं। दरअसल, पठानकोट एयरबेस में ही रक्षामंत्री ने उस इलाके का डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया, जहां ये मुठभेड़ हुई थी।

उसके बाद उन्होंने वहां के अफसरों से पूरे आपरेशन की जानकारी हासिल की। रक्षामंत्री ने उन कारणों को भी जानने का प्रयास किया, जिसके चलते आतंकी एयरबेस में दाखिल हुए और उन्होंने हमारे शहीदों को निशाना बनाया। मौके पर ही निरीक्षण करते हुए मनोहर पार्रिकर ने सुरक्षा में हुई चूक की वजह भी अफसरों से जाननी चाही।


इस तमाम कार्रवाई के दौरान ही काफी समय लग गया, उसके बाद रक्षामंत्री पठानकोट के शहीद फतेह सिंह  के परिजनों से भी मिलने पहुंच गए, जिस वजह से उन्हे पठानकोट में ही काफी वक्त लग गया। इसलिए रक्षामंत्री ने अंबाला में आने का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया और वे सीधे दिल्ली निकल गए।

मोहित धुपड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed