फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   land giver farmers will be trained in iti

जमीन देने वाले ग्रामीणों को आईटीआई कोर्स करवाएगा रेलवे

Sun, 01 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 01 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार की कोरपोरेट सामाजिक दायित्व नीति पर मिनीस्ट्री ऑफ रेलवे के अंतर्गत ईस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपना एक विशेष अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत कोरिडोर कोरपोशन अब उन ग्रामीणों के परिजनों को आईटीआई में विशेष ट्रेनिंग दिलवाएगा, जिन ग्रामीणों की जमीन कोरपोरेशन ने फ्रेट कोरिडोर के लिए के एक्वायर की है। 

ये कोरपोरेशन की अनोखी पहल है, जिसके पहली बार शुरू किया जा रहा है। इन अभियान की शुरूआत अंबाला मंडल के अंतर्गत लुधियाना से सहारनपुर सेक्शन में की जाएगी। इसके लिए कोरपोरेशन ने अपनी एक्सरसाइज शुरू कर दी है और जल्द ही इस सामाजिक अभियान को कोरपोरेशन द्वारा अमलीजामा पहना दिया जाएगा। 

इस विशेष अभियान में लुधियाना से सहारनपुर तक करीबन 65 गांवों के 4 हजार परिवारों को लाभ मिलेगा। पहले चरण में करीबन 125 परिवारों को आईटीआई में निशुल्क प्रशिक्षण दिलवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए  कोरपोरेशन ने अभी फिलहाल अंबाला-सहारनपुर सेक्शन के बीच पड़ने वाले तीन अंबाला कैंट, बराड़ा व सरसावा आईटीआई केंद्रों से अनुबंध कर लिया है। ये केंद्र अपने यहां विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देगा और प्रति छात्र पर आने वाला खर्च करीबन 10 से 12 हजार रुपये डेडीकेटिड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन द्वारा वहन किया जाएगा।

इन छात्रों को आईटीआई केंद्रों में बेसिक इलेक्ट्रिकल एंड हाउस वायरिंग, एयर कंडीनेशन एंड रेफ्रीजरेशन, आटोमोटिव सर्विसिंग टू एंड फोर व्हीलर इत्यादि कोर्सों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कोर्सों की अवधि तीन माह की होगी, जिसके बाद  उन्हे संबंधित सरकारी आईटीआई केंद्रों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन

ये है विशेष अभियान का मकसद

सहायक परियोजना अधिकारी राजेश नवहाल ने बताया कि ईस्टर्न डेडीकेटिड फ्रेट कोरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया के इस विशेष अभियान का मकसद उन ग्रामीणों के परिजनों को स्वरोजगार स्वावलंबी बनाना है, जिनकी जमीन रेलवे ने फ्रेट कोरिडोर के लिए एक्वायर की है। इस परियोजना में संबंधित ग्रामीणों के परिवार में से कोई भी योग्य व्यक्ति की इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर सकता है। इस कोर्स को करने के बाद संबंधित व्यक्ति अपना खुद को व्यवसाय स्थापित कर सकता है या कई और नौकरी भी कर सकता है। पहले चरण में अंबाला-सहारनपुर सेक्शन में और दूसरे चरण में अंबाला-लुधियाना सेक्शन में इस ट्रेनिंग करवाने का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित गांव में जाकर इस विशेष अभियान के बारें में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों से कोर्स के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed