फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lalkurti-mi-degu

लालकुर्ती में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 40 से बढ़कर 60 हुआ

Sat, 17 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Sat, 17 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट/सिटी।
विज्ञापन

तमाम कोशिशों के बाद भी अंबाला में डेंगू लगातार बेकाबू होते जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे के अफसर जहां इस बुखार की स्थिति को लेकर खासे चिंतित है, वहीं इस बाबत अफसरों में बैठकों का दौर लगातार जारी है। डेंगू के बिगड़ते हालातों को लेकर लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन इन सब के बीच सियासी लोग अपनी राजनीति भी चमकाने में लगे हुए हैं।
इधर डेंगू ग्रस्त इलाके में नेताओं के दौरे और सियासत का दौर जारी है, उधर जिले में डेंगू के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों की सेहत को लगातार खतरा बनता जा रहा है। शुक्रवार की स्थिति यदि देखें तो जिले में डेंगू के मामले 91 से बढ़कर 115 हो गए हैं। 24 और लोगों को डेंगू बुखार की पुष्टि हो गई है। जिनमें से 20 लोग तो केवल कैंट के लालकुर्ती बाजार के ही हैं। जबकि 4 केस सिटी बलदेव नगर के हैं। बलदेव नगर में पहले भी डेंगू केस सामने आ चुके हैं। लिहाजा बलदेव नगर में भी डेंगू फैल चुका है। जबकि अब लालकुर्ती बाजार में डेंगू के मामले 40 से बढ़कर 60 हो गए हैं। इसी इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य महकमे ने फिलहाल लालकुर्ती इलाके को अति संवेदनशील इलाका घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

--------
मरीजों के घर-घर पहुंच रहे नेताजी
लालकुर्ती में डेंगू क्या फैला जिले के नेताओं को मरीजों की खासी चिंता सताने लगी है। विभिन्न पार्टी के नेता इस समय सभी मरीजों के घरों तक पहुंच रहे हैं और इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से हुई। उसके बाद राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा गत दिवस लालकुर्ती इलाके में पहुंची और मरीजों से मिली। उनके साथ डिप्टी मेयर सुधीर जयसवाल भी साथ रहे। उसके बाद अंबाला म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला के मेयर रमेश लाल मल ने भी लालकुर्ती बाजार का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व मंत्री निर्मल सिंह भी लालकुर्ती पहुंच गए। उन्होंने लालकुर्ती इलाके का दौरा कर मरीजों का हालचाल पूछा। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह लालकुर्ती में स्वास्थ्य महकमे द्वारा लगातार लगाए जा रहे शिविर में पहुंचे और वहां उन्होंने इलाके में डेंगू की स्थिति का जायजा चिकित्सक से लिया और उनसे आग्रह किया कि स्वास्थ्य महकमा जल्द स्थिति पर काबू पाए।
उधर, आम आदमी पार्टी ने नेताओं ने भी अमरजीत सैनी के नेतृत्व डेंगू मरीजों का हालचाल अस्पताल में जाकर पूछा और उनकी सेहत में सुधार के बाबत ड्यूटी डाक्टर से पूछताछ भी की। कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे इन आप नेताओं ने स्वास्थ्य महकमे के पास डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाओं के न होने का आरोप लगाते हुए सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को भी कोसा।
उधर, भाजपा की ओर से युवा मोर्चा के सदर मंडल अध्यक्ष परवेश कुमार ने अन्य नेताओं के के साथ मरीजों के घर में जाकर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है। इस दौरान सोमनाथ, नरेंद्र, अमित, मधु, विष्णु, शिव, सोनू चौधरी, ललित चौधरी, लक्ष्मीचंद गुप्ता, चंद्रशेखर भी शामिल रहे।
------------
जल महकमे ने काटे छह कनेक्शन
उधर, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के निर्देश पर छावनी लालकुर्ती में डेंगू की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तीसरे चरण में आज जहां सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है वहीं लालकुर्ती क्षेत्र में चार स्थानों पर जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहते हुए पानी की लीकेज दुरुस्त करने के साथ-साथ 6 कनेक्शन भी काटे गए जो नाली के ऊपर से गुजर रहे थे। इतना ही नहीं पानी व्यर्थ न बह सके इसके लिए सार्वजनिक नलों पर टूंटियां भी लगाई गई।
---
बलदेव नगर में भी डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य महकमे से आग्रह है कि वे इलाके में फॉगिंग व एंटी लारवा स्प्रे करवाए, वरना बलदेव नगर में भी लालकुर्ती बाजार जैसे हालात हो जाएंगे और यहां भी डेंगू फैल जाएगा। उनके अनुसार, उनके क्लीनिक में भी इस तरह के केस आ रहे हैं, जिस पर वे मरीज को तुरंत सरकारी अस्पताल में रेफर कर रहे हैं, जबकि दो मरीजों को तो पीजीआई रेफर करना पड़ा।
- डॉक्टर अशोक सासन, बलदेव नगर
---
विभाग इस मसले को लेकर पूरी तरह से चिंतित है। मरीजों की संख्या थोड़ी बढ़ गई है। लेकिन लोग घबराए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य महकमे की सलाह अनुसार काम करते हुए अपने आसपास पानी जमा न रहने दें। यदि प्लॉटों में पानी जमा है तो उसमें डीजल व केरोसिन आयल डाल दें, ताकि मच्छरों का लारवा मर जाए। नगर निगम के अफसरों को चिट्ठी लिखकर फॉगिंग अभियान तेज करने को कहा गया है, जबकि स्वास्थ्य महकमे का एंटी लारवा स्प्रे लगातार जारी है। जल्द ही ये डेंगू बुखार काबू में आ जाएगा।

- डॉ. विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर, अंबाला
 ---------
लोग बोले, दूसरे इलाकों की भी सुध लो
इस बुखार को लेकर दूसरे इलाके के लोग भी पूरी तरह से घबराए हुए हैं। दीना की मंडी के सोनू, महेंद्र, सिकलीघर मोहल्ले के ओमप्रकाश व आदेश, कच्चा बाजार के पंकज, निकलसन रोड के आनंद, मोची मंडी के संतोष व अरुण व टिंबर मार्केट से बाबू ने बताया कि जहां डेंगू फैल गया है, नगर निगम की टीम वहां तो सफाई कर रही है, स्वास्थ्य महकमा भी एंटी लारवा स्प्रे घर-घर में कर रहा है। सांसद, मंत्रियों के दौरे भी वहीं हो रहे हैं, लेकिन बाकी इलाकों का भी सुध लिया जाए, उनके इलाकों में गंदगी के बुरे हालात है, नालियों से गोद महीनों से नहीं निकली, पानी खड़ा सड़ रहा है। उनके इलाके में भी तुरंत फॉगिंग व एंटी लारवा स्प्रे की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed