फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakshya team checked services, uproar over stitches being cut

Ambala News: लक्ष्य टीम ने जांची सेवाएं, टांके कटने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lakshya team checked services, uproar over stitches being cut
छावनी नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंची लक्ष्य की टीम में शामिल डॉक्टर
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में लक्ष्य टीम ने निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सुबह 10 बजे से आकर शाम पांच बजे तक टीम अस्पताल में रही और अस्पताल की नब्ज टटोली। निरीक्षण के दौरान जैसे ही टीम प्रसूति विभाग के पास पहुंची तो तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। हालांकि यह हंगामा वार्ड के बाहर चल रहा था।
विज्ञापन

केसरी निवासी भरत लाल का स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप था कि वह अपनी पत्नी पूजा की डिलिवरी के लिए दो अक्तूबर को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। ऑपरेशन से पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। शुक्रवार को छुट्टी मिलने लगी तो भरत लाल ने स्टाफ से उसकी पत्नी को टांके वाली जगह पर पट्टी लगाने को कहा। ऐसे में आरोप था कि पट्टी करने के दौरान उसकी पत्नी के टांके ही काट दिए।
विज्ञापन

इस कारण उसकी पत्नी के पेट में दर्द हो गया। वह तुरंत स्टाफ के पास पहुंचा तो आनन-फानन में स्टाफ ने दोबारा ऑपरेशन थियेटर में उसकी पत्नी को ले जाकर टांके लगाए। लक्ष्य टीम के सामने ही हंगामे को देखकर स्टाफ के हाथ पांव फूल गए थे। मामला पीएमओ सहित सीनियर डॉक्टरों तक पहुंचा और उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य टीम नेशनल हेल्थ मिशन को करेगी रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान टीम ने ऑपरेशन थियेटर, सभी वार्ड, ओपीडी,आईपीडी आदि ब्लॉक में जाकर व्यवस्थाएं जांची। इस टीम में यमुनानगर जिला अस्पताल से एएसएमओ डॉ. वीपीएस दहिया, नर्सिंग ऑफिसर आईएनसी सुनीता, नर्सिंग ऑफिसर अंजू शामिल रही। निरीक्षण में छोटी-छोटी खामियां मिली है जैसे ही ऑपरेशन थिएटर में मेंटेंनेस की कमी आदि शामिल है। जल्द ही उन्हें दुरुस्त करने के कहा गया है। उनकी तरफ से रिपोर्ट नेशनल हेल्थ मिशन को भेजेंगे। इसके बाद नेशनल टीम यहां दौरा करेगी।


वर्जन
मेरे संज्ञान में मामला आया है। अभी तक कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। फिर भी वह अपने स्तर पर मामले की जांच करवाएंगे। कोई लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed