{"_id":"67572dfe53a70016c6042202","slug":"lakhs-stolen-from-three-houses-ambala-news-c-36-1-sknl1003-134152-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तीन मकानों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तीन मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। अंबेडकर भवन स्थित शिव कॉलोनी में चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़कर साढ़े आठ लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। चोर सोने चांदी के जेवरात, एक लाख रुपये की नकदी और दो लैपटॉप भी उठाकर ले गए। चोरों ने पहले मीनाक्षी यादव के बंद घर को निशाना बनाया। इसके बाद उन्होंने समरिल ठाकुर और आलम के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के अंबेडकर भवन स्थित शिव कॉलोनी निवासी मीनाक्षी यादव ने बताया कि दो दिन पहले वह अंबाला में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। आठ दिसंबर की शाम को वह वापस अपने घर आई तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा था और सामान बिखरा था। देखा कि घर से तीन सोने के सेट के, एक जोड़ी सोने के कडे़, एक चेन, कान की दो जोड़ी सोने की बालियां, एक मंगल सूत्र सोने का, एक जोड़ी अंगूठी सोने की, एक मांग का टीका सोने का, पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, दो सोने के पेंडल, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने मर्दाना अंगूठी, 40 हजार के करीब नकदी गायब थी।
इसे चोरों ने चोरी कर लिया। इसके अलावा चोर महिला के साथ-लगते दो मकान समरिल ठाकुर के घर से सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का किटी सेट, एक मंगलसूत्र, सोने का, चार सोने कान की बाली, एक सोने का क़डा, पांच चांदी के कडे, दो जोडी चांदी की पाजबे, दो चांदी के सिक्के, 50 हजार रुपये नकदी भी चोरी करके ले गए। वहीं आलम के घर से दो लैपटॉप चोरी कर ले गए।