फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lacks rupees due, three shops sealed

लाखों का किराया बकाया, तीन दुकानें सील

Fri, 29 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Fri, 29 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lacks rupees due, three shops sealed
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन आफ अंबाला (एमसीए) की रेंट ब्रांच की टीम ने गुरुवार को लाखों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दुकानों को सील कर दिया। इसके अलावा कई दुकानदारों को दोबारा से लाखों की बकाया राशि देने के नोटिस थमाकर अंतिम चेतावनी दी। वहीं कार्रवाई के दौरान एक दुकान में सट्टे का काम होने का खुलासा भी हुआ। एमसीए की टीम ने गांधी मार्केट, रायमार्केट व कबाड़ी बाजार में पहुंची और साथ ही पिछले काफी दिनों से दुकान का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। यह टीम सहायक सुपरिटेंडेंट रमन किशोर की अगुवाई में दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। टीम ने गांधी मार्केट में एक बर्फ की दुकान व एक मोबाइल के दुकानदारों पर कार्रवाई की, जबकि कबाड़ी बाजार में एक दुकान पर सट्टे के कारोबार का भी पता चला। टीम ने पुलिस को सूचित किया, जबकि पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने उन दुकानदारों को नोटिस देकर चेतावनी दी कि बकाया न चुकाने पर दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में रेंट ब्रांच से सुरिंद्र, दीपक व कमल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed