फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of sanitation workers, drains clogged with garbage

Ambala News: सफाई कर्मचारियों की कमी, नालियां गंदगी से अटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lack of sanitation workers, drains clogged with garbage
अंबाला सिटी। वार्ड-छह में बेसहारा गोवंश की भरमार है। कई जगहों पर तो सफाई व्यवस्था अच्छी है, मगर रामनगर के क्षेत्र में कुछ जगह ऐसी हैं, जहां नालियों में गंदगी जमा है। आवारा कुत्तों की भरमार है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मानें तो सफाई कर्मचारी भी कम ही आते हैं। इससे सही तरीके से सफाई नहीं हो पाती। इस वार्ड में नवनीत नगर, विवेक विहार, मथुरा नगरी, जवाहर नगर, इंद्र नगर, प्रीत नगर, शहजादपुर हाउस, पालिका विहार, रामनगर, हरि पैलेस रोड, हाशमी मोहल्ला, डीएवी कॉलेज रोड, जगाधरी गेट, ठाकुरद्वारा, रामपुरा मोहल्ला शामिल हैं। वार्ड में करीब 16 हजार 90 की जनसंख्या है।
विज्ञापन

पहला मामला
सफाई करने के लिए कर्मचारी कम ही आते हैं
रामनगर के स्थानीय निवासी बॉबी ने बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई के लिए कम ही आते हैं। इससे नालियों में गंदगी जमा है। नालियों में लिफाफे और गाद अटी हैं। सफाई को लेकर कर्मचारियों को कहा गया है, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। जब कभी कर्मचारी आते हैं तो गंदगी को बाहर निकालकर चले जाते हैं। कई-कई दिन तक गंदगी बाहर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला
कई बार पीने का आता है गंदा पानी
विक्की ने बताया कि कई बार पीने का गंदा पानी आता है। पानी में से बदबू आती है और वह पीने योग्य नहीं होता। बरसाती सीजन में समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है। नगर निगम ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अभी तक कुछ नहीं किया। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
तीसरा मामला
कृष्णलाल ने बताया कि रामनगर की गलियों में बेसहारा गोवंश दिनभर घूमते रहते हैं। कई बार यह बेसहारा गोवंश लड़ते हुए घरों में घुस जाते हैं। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी है। नगर निगम की ओर से विकास कार्य भी नहीं करवाए गए। निगम को आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करना चाहिए।

सफाई कर्मचारियों की रखी है मांग : पार्षद
वार्ड-छह पार्षद अर्चना छिब्बर ने बताया कि वार्ड में सड़कें और नालियां बनवाई गई हैं। कई घरों की छत के ऊपर से बिजली तार जा रही थी, उन तारों को भी हटवाकर घरों के सामने करवाया गया है ताकि कोई हादसा न हो। अभी तक निगम में निविदा नहीं लगने से नालों की सफाई नहीं हुई है। इस वजह से सफाई में दिक्कत आती है। वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी है। कर्मचारियों को बढ़ाने के लिए मांग रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed