फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   KV-2 defeated DAV Riverside 4-0

Ambala News: केवी-2 ने डीएवी रिवरसाइड को 4-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
KV-2 defeated DAV Riverside 4-0
छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में ​भिड़ते केवी नंबर दो और डीएवी रिवरसाइड
आर्मी स्कूल और फारूका एकेडमी का मैच रहा बेनतीजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में शनिवार को द्वितीय मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 फुटबॉल लीग के दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में केवी नंबर-दो ने डीएवी रिवरसाइड को 4-0 के बड़े अंतर से हराया। वहीं, दूसरा मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और फारूका फुटबॉल एकेडमी के बीच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
पहले मुकाबले में केवी नंबर-दो की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए डीएवी रिवरसाइड पर लगातार दबाव बनाए रखा। बेहतरीन तालमेल के साथ केवी नंबर-दो ने यह मैच 4-0 से एकतरफा जीता। राजेश शर्मा इस मैच के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके खेल की सराहना की।
विज्ञापन

राजेश शर्मा ने कहा कि बच्चों का यह जुनून अंबाला को हरियाणा में फुटबॉल का सिरमौर बनाएगा। उन्होंने आयोजक संस्था को 3100 रुपये का आर्थिक योगदान भी दिया। शाम चार बजे दूसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल और फारूका फुटबॉल एकेडमी आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने संतुलित खेल दिखाया लेकिन कोई गोल नहीं कर सकीं, जिससे मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। इस मैच के मुख्य अतिथि सतीश सैनी थे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए संस्था को 5100 रुपये की सहयोग राशि सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी मुकाबले
सोसाइटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के तहत कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों की शुरुआत सुबह दस बजे से होगी। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है।

छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते केवी नंबर दो और डीएवी रिवरसाइड

छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल मैच में भिड़ते केवी नंबर दो और डीएवी रिवरसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed