फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kuttu flour havoc, 27 more sick

कुट्टू के आटे का कहर , 27 लोग और बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kuttu flour havoc, 27 more sick
अंबाला। नवरात्र के बीच कुट्टू के आटे की पकौड़ी व रोटी खाकर बीमार होने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देररात को छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में 27 व्यक्तियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। वहीं महज तीन दिन में कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने वाले मरीजों की संख्या 88 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, अस्पतालों की ओपीडी में उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो रहा है। ज्यादातर व्रत रखने वाले हैं। इनके भी कुट्टू का आटा खाकर बीमार होने की संभावना है। डॉक्टर भी लोगों को व्रत में खाने वाली सामग्री को पूरी एहतियात के साथ खाने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. संजीव का कहना है कि उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी राजीव का कहना है कि छावनी के अलग-अलग इलाकों से सात दुकानों के सैंपल लेकर करनाल लैब में भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट 14 दिन में आएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग हुए बीमार
पटेल नगर से 37 वर्षीय अलका, गणेश विहार से 55 अश्वनी कोहली, 50 वर्षीय अजय कोहली, कच्चा बाजार से 20 वर्षीय रूबी, हाउसिंग बोर्ड से 39 वर्षीय दीपिका, 12 वर्षीय आयुष्मान, 45 वर्षीय राजू, तारा नगर से 25 वर्षीय अंजलि, 40 वर्षीय सरिता, रणजीत नगर से 42 वर्षीय लक्ष्मी नारायण, 35 वर्षीय मोहन, 48 वर्षीय रमेश कुमार, 18 वर्षीय मुकुल, 35 वर्षीय ज्योति, 17 वर्षीय प्रियांशी, 40 वर्षीय गीता, शास्त्री कॉलोनी से 53 वर्षीय सतनाम, 47 वर्षीय सपना, कबीर नगर से 28 वर्षीय योगेश, 31 वर्षीय रोहित, 60 वर्षीय सतनाम, लक्ष्मी नगर से 28 वर्षीय सुप्रिय, 31 वर्षीय आशीष अस्पताल में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed