फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kriti, Divjot Kaur, and Tanushka Chauhan take first place in the Pyramid Challenge.

Ambala News: पिरामिड चैलेंज में कृति, दिवजोत कौर और तनुष्का चौहान प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Kriti, Divjot Kaur, and Tanushka Chauhan take first place in the Pyramid Challenge.
रिवरसाइड डीएवी प​ब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल महोत्सव के चौथे दिन वीरवार को तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस दौरान पिरामिड चैलेंज और रस्साकशी जैसे रोमांचक मुकाबले हुए। पिरामिड चैलेंज (बालिका वर्ग) वरुण हाउस की कृति, दिवजोत कौर और तनुष्का चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सूर्य हाउस की हर्षिता वर्मा, मनस्विनी राणा और परिणिता शर्मा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में सूर्या और वरुण हाउस का दबदबा रहा। पिरामिड चैलेंज (बालक वर्ग) प्रतियोगिता में प्रणव पांचाल, अरमान ठाकुर और अथर्व यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। साथ ही रस्साकशी (बालक वर्ग) सूर्य हाउस के खिलाड़ियों गुरवीर, कुणाल वर्मा, कनिष्क गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, एकमन सिंह, प्रज्वल कश्यप और अगमजोत सरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं रस्साकशी (बालिका वर्ग) इंद्र हाउस की यशवी वालिया, भानवी, कनिष्का तंवर, रवलीन कौर, दरसरूप कौर, प्रियांशी और वाणी शर्मा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा दत्त ने बताया कि अंतर-सदन खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्कूल

रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed