फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kisan Andolan: Operation of trains was affected, 69 canceled and 107 ran on changed routes

Kisan Andolan: प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन, 69 रद्द तो 107 बदले मार्ग से चलाई

Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 12:06 AM IST
सार

ट्रेनों के संचालन को लेकर इस पूरे रेल मार्ग की विशेष निगरानी की जा रही है, जिससे कि ट्रेनों का लगातार आवागमन होता रहे। विभागीय अधिकारियों को भी पूरी तरह से चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Operation of trains was affected, 69 canceled and 107 ran on changed routes
किसान आंदोलन का सांकेतिक फोटो। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

किसान आंदोलन के कारण 13वें दिन भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। सोमवार को भी रेलवे ने 69 ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द रखा। जबकि 107 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया। 12 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: संचालित किया।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि सोमवार तक 953 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। इस दौरान 187 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुन: चलाया गया है जबकि 955 ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया है। इस कारण अभी तक 2095 ट्रेनें प्रभावित हो चुकी हैं। इसके अलावा 221 मालगाड़ियों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। इस हिसाब से अभी तक 2316 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन


किसानों से हरियाणा और पंजाब सरकारें बात कर रही हैं, लेकिन अभी भी किसान अंबाला-लुधियाना रेल सेक्शन के शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनों के रद्द होने से और बदले मार्ग से चलने के कारण पार्सल पर कुछ असर पड़ा है, लेकिन इन्हें भी जल्द क्लियर करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ट्रेनों के संचालन की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि चंडीगढ़-साहनेवाल रेल खंड एकल है और इस पर उतनी ही ट्रेनें संचालित की जा सकती हैं, जितनी रेलवे ट्रैक की सीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed