फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidnapped a person sleeping in a car hostage, threw his hands and feet tied after the robbery

कार में सो रहे व्यक्ति को बंधक बनाकर किया अगवाह फिर लूट के बाद हाथ पैर बांधकर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped a person sleeping in a car hostage, threw his hands and feet tied after the robbery
कार में सो रहे व्यक्ति को कार समेत अगवा कर बदमाशों ने पहले पीटा और फिर हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। शाहाबाद के पास बंधन मुक्त हुए पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। पड़ाव थाने में लूट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़, विकास नगर के हरीओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट गाड़ी चलाता है। 30 जून की रात करीब 12 बजे मैं चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र जा रहा था। कैंट पार करते ही मुझे नींद आने लगी। वह कैंट के पास गाड़ी साइड में लगाकर सो गया। करीब डेढ़ बजे कार के पास एक बाइक आकर रुकी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे। उनमें एक महिला भी थी। कार का दरवाजा खोलकर वे लोग मुझे मुक्के मारने लगी। सभी कार में बैठ गए, मुझे पीटते-पीटते आगे ले गए। शाहाबाद के पास मुझे हाथ-पैर बांधकर सड़क से नीचे गिरा दिया। मेरी जेब से मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये, पर्स, गले से चांदी की चेन व पैंट उतारकर कार समेत फरार हो गए।
विज्ञापन

जब हरीओम हमें बताने आया तो उसने शराब पी रखी थी। हालात संदिग्ध थे, इसलिए रोजनामचे में रपट दर्ज की गई थी। हालात तस्दीक किए गए तो जुर्म होना पाया गया है। पुलिस ने धारा 392 के तहत केस दर्ज किया है। केस सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, सीआईए व साइबर सैल की मदद ली रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार, पड़ाव थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed